×

Commodity Prices:फिर बढे पेट्रोल डीजल के दाम,सोने में भी आई तेजी

 

फिल्म वीर जारा का एक गाना है,हम तो भाई जैसे है,वैसे रहेंगे। बहरहाल देश में एक बार फिर से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ गए है। हे भगवान कहीं पर तो सर्कार गिरा दो,ताकि फिर वहां पर चुनाव हो और पेट्रोल डीजल के दाम में बढ़ोतरी न हो। काहिर दिल्ली में पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 33 पैसे महंगा हो गया है।

Delhi 91.53 82.06
Mumbai 97.86 89.17
Chennai 93.38 86.96
Kolkata 91.66 84.90

मालूम इससे पहले पेट्रोल डीजल के दाम में लगातार चार दिन की बढ़ोतरी देखी गयी थी,जिसके बाद दो दिन तक दाम स्थिर रहे थे और जनता पर बहुत बड़ा एहसान किया गया था। पेट्रोल डीजल की कीमते अलग अलग राज्यों मेअलग अलग रहती है। वर्तमान में केंद्र लगभग 33 रूपये का टैक्स पेट्रोल डीजल पर ले रहा है, यानी की इसके बाद जो भी कीमत आपके राज्य में है, लगभग उतना कर पेट्रोल डीजल पर राज्य सरकार ले रही है, और इस वजह से इसकी क़ीमतो मे अलग अलग जगह पर अलग अलग दाम रहते है।

सप्ताह के शुरुआत में सोने की कीमतें 3.51% बढ़कर 1831 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गईं। एमसीएक्स पर सोने का भाव 2.17% बढ़कर 47,751 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
घरेलु बाजार की बात करे तो सोने के दाम में तेजी देखने को मिली है। 22 कैरेट सोना आज प्रति 10 ग्राम 44920 रूपये है। वहीँ 24 कैरेट 45910 रूपये प्रति 10 ग्राम है।
इसके अलावा दिल्ली में 22 कैरेट सोना 46010 और 24 कैरेट सोना 50000 रूपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44290 प्रति 10 ग्राम है वहीँ 24 कैरेट सोने की कीमत 45920 प्रति दस ग्राम है। इसी तरह जयपुर में 22 कैरेट सोना 46010 का है वहीँ 24 कैरेट सोने का भाव 50000 रूपये है।