×

शेयर बाजार में भारी तबाही! सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का निफ्टी भी 300 अंक टूटा,  ऑटो और बैंकिंग स्टॉक्स सबसे ज्यादा टूटे

 

आज, 11 मई को शेयर बाज़ार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 76,300 पर ट्रेड कर रहा है, जो लगभग 1,000 अंक नीचे है। निफ्टी भी 23,900 पर ट्रेड कर रहा है, जो 300 से ज़्यादा अंक नीचे है। ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में आज सबसे ज़्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

**बाज़ार में गिरावट के 3 मुख्य कारण**

* ईरान-इज़रायल संघर्ष के कारण सप्लाई चेन में रुकावट का डर।
* कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, जिससे भारत का इंपोर्ट बिल बढ़ेगा और महंगाई बढ़ेगी।
* एशियाई बाज़ारों में गिरावट का भारत पर असर।
* **एशियाई बाज़ारों में मिला-जुला कारोबार**

**विदेशी निवेशकों ने पिछले 7 दिनों में ₹13,908 करोड़ के शेयर बेचे हैं।**

शुक्रवार को बाज़ार में गिरावट

इससे पहले, 8 मई को शेयर बाज़ार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 516 अंक गिरकर 77,328 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 150 अंक गिरकर 24,176 पर बंद हुआ था।

इंडेक्स लेवल पॉइंट चेंज परसेंट चेंज
कोस्पी (साउथ कोरिया) 7828 317 4.29%
निक्केई (जापान) 62487 -250 -0.36%
हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) 26313 -80 -0.30%

कैटेगरी लेटेस्ट बीते 7 दिन बीते 30 दिन
DII 6,748 16,629 36,474
FII/FPI -4,111 -13,908 -42,235