×

"LPG Price" 1 जुलाई से सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, क्या घरेलू गैस की कीमत भी घटी? जानें नए रेट्स

 

जुलाई की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यूजर्स के लिए खुशखबरी है। तेल कंपनियों ने आज यानी 1 जुलाई 2025 से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट कम कर दिए हैं। हर महीने की पहली तारीख को कंपनियां सिलेंडर के दाम अपडेट करती हैं और इस बार दाम में ₹58.50 की कमी की गई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सस्ते कमर्शियल सिलेंडर से होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे कारोबारियों को राहत मिलेगी, क्योंकि इन जगहों पर गैस की खपत ज्यादा होती है।

  • दिल्ली: अब 19 किलो का सिलेंडर ₹1723.50 की जगह ₹1665 में मिलेगा

  • नोएडा: यहां नया रेट ₹1747.50 हो गया है

  • कोलकाता: अब कमर्शियल सिलेंडर ₹1826 की जगह ₹1769 में मिलेगा

  • मुंबई: यहां रेट ₹1674.50 से घटकर ₹1616 हो गया है

  • चेन्नई: अब यह सिलेंडर ₹1881 की जगह ₹1823.50 में मिलेगा

दिल्ली में सिलेंडर का रेट जून में ₹1723.50 था, जबकि अप्रैल में ₹1762 और मई में ₹1747.50 था।

घरेलू गैस सिलेंडर के अपडेट रेट (1 जुलाई 2025)

  • जून 2025: ₹24 की कटौती

  • मई 2025: ₹14.50 सस्ता

  • अप्रैल 2025: ₹41 की कमी

  • फरवरी 2025: ₹7 की कटौती

  • मार्च 2025: सिर्फ इस महीने ₹6 बढ़ाए गए थे

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज कुछ शहरों में बदलाव देखने को मिला है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार विभिन्न शहरों में दरें इस प्रकार हैं:

  • दिल्ली: ₹853

  • गुरुग्राम: ₹861.50

  • अहमदाबाद: ₹860

  • जयपुर: ₹856.50

  • पटना: ₹942.50

  • गाजियाबाद: ₹850.50

  • भोपाल: ₹858.50

  • वाराणसी: ₹916.50
  • लखनऊ: ₹890.50
  • मुंबई: ₹852.50
  • बेंगलुरू: ₹855.50