×

Commodity Prices: फिर बढे पेट्रोल डीजल के दाम,सोने में आई तेजी

 

हर दिन कुछ नयी चीज़ के साथ शुरू होता है। आज भी कुछ नया हुआ है। पेट्रोल डीजल के दाम फिर से बढ़ा दिए गए है। परिवर्तन संसार का नियम है इस फलसफे को ध्यान में रखते हुए तेल कम्पनियो ने पेट्रोल डीजल के दाम में 28 और 29 पैसो की बढ़ोतरी की है।

पेट्रोल डीजल की कीमते अलग अलग राज्यों मेअलग अलग रहती है। वर्तमान में केंद्र लगभग 33 रूपये का टैक्स पेट्रोल डीजल पर ले रहा है, यानी की इसके बाद जो भी कीमत आपके राज्य में है, लगभग उतना कर पेट्रोल डीजल पर राज्य सरकार ले रही है, और इस वजह से इसकी क़ीमतो मे अलग अलग जगह पर अलग अलग दाम रहते है।

लेकिन आप हिम्मत न हारे। मालूम है न अच्छे दिन आने वाले है। तो बस फ़िलहाल तेल कम्पनियो के अच्छे दिन आये है। उद्योगपतियों के अच्छे दिन आये है। धीरे धीरे हम सबके भी आएँगे। सरकार को हर किसी की चिंता है और इसीलिए चरणबद्ध तरीके से वे हर वर्ग में अच्छे दिन की खैरात बाँट रही है।

गुड्स रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार सोने के दाम में आज बढ़ोतरी देखने को मिली है। 22 कैरट सोना अब देश के घरेलू बाजारों में 47890 रुपया प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। वहीँ 24 कैरट सोने के दाम में भी प्रति 10 ग्राम गिरावट आई है और ये अब 48890 प्रति दस ग्राम मिल रहा है।  मुंबई में आज सोने की कीमत 22 कैरेट के लिए 47890 रुपये, 24 कैरेट के लिए 48890 रुपये है। इसके अलावा जयपुर में, सोने की दर 22 कैरेट के लिए 47960 रुपये और 24 कैरेट के लिए 52310 रुपये है। वहीं दिल्ली में, सोने की दर 22 कैरेट के लिए 47960 रुपये और 24 कैरेट के लिए 52310 रुपये है। गौरतलब है की सोने के दाम अलग अलग राज्यों में अलग अलग कर लगाए जानेके वजह से भिन्न रहते है।