×

आज मार्केट खुलते ही इन 5 दमदार स्टॉक्स पर रखे नजर, इंट्राडे मोमेंटम में बनेगा तगड़ा पैसा, यहां देखे लिस्ट 

 

बिज़नेस न्यूज़ डेस्क -कल शेयर बाजार दबाव में रहा। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध की शुरुआत और सेवा क्षेत्र में धीमी वृद्धि के आंकड़ों ने बाजार की चाल को प्रभावित किया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पूरी तरह लाल रहे। हालांकि, इस दौरान भी कुछ शेयर तेजी हासिल करने में कामयाब रहे। आज भी बाजार में कुछ ऐसे शेयर एक्शन में रह सकते हैं, जिनकी कंपनियों ने मजबूत कारोबारी गतिविधियों की सूचना दी है।

कमिंस इंडिया
कमिंस इंडिया ने तिमाही नतीजों के साथ ही लाभांश की घोषणा की है। कंपनी 18 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने जा रही है। लाभांश के लिए रिकॉर्ड तिथि 14 फरवरी है और इसका भुगतान 3 मार्च तक किया जाएगा। कंपनी ने अब तक 38 बार निवेशकों के लिए लाभांश की घोषणा की है। कल कंपनी के शेयर बढ़त के साथ 2,926 रुपये पर बंद हुए।

आजाद इंजीनियरिंग
इस स्मॉल कैप कंपनी ने एक बड़ी डील की जानकारी दी है। आजाद इंजीनियरिंग ने कहा है कि उसने सिविल एयरक्राफ्ट इंजन कंपोनेंट की आपूर्ति के लिए लंदन स्थित रोल्स रॉयस पीएलसी के साथ अनुबंध किया है। कल कंपनी के शेयर नुकसान के साथ 1,472.45 रुपये पर बंद हुए।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम
सरकारी तेल कंपनियों के शेयर आज फोकस में रह सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसी में तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज ने इन शेयरों पर अपनी रेटिंग भी अपग्रेड की है। कल के गिरते बाजार में तीनों कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

रेडिंगटन लिमिटेड
रेडिंगटन के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 347.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 403 करोड़ रुपये हो गया है। कंसोलिडेटेड इनकम 23,505 करोड़ रुपये से बढ़कर 26,716 करोड़ रुपये हो गई है। रेडिंगटन के शेयर कल 6.20% की शानदार बढ़त के साथ 215 रुपये पर बंद हुए थे।

सीसीएल प्रोडक्ट्स (इंडिया)
कॉफी बनाने वाली इस कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा दिसंबर तिमाही में अपरिवर्तित रहा, लेकिन कंसोलिडेटेड इनकम 664.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 758.4 करोड़ रुपये हो गई। EBITDA में भी बढ़ोतरी हुई है। यह 111 करोड़ रुपये से बढ़कर 124.4 करोड़ रुपये हो गया है। कल कंपनी के शेयर नुकसान के साथ 678.05 रुपये पर बंद हुए थे।