×

LPG Price Today: 24 सितंबर को नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम, देखें दिल्ली से जयपुर तक नए रेट
 

 

LPG Price Today: LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव का सीधा असर घर के मासिक बजट से लेकर होटल, रेस्टोरेंट और दूसरे कारोबारों की लागत पर पड़ता है. ऐसे में अगर आप आज यानी 24 सितंबर 2026 को गैस सिलेंडर बुक करने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा रेट जान लेना जरूरी है.


घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम स्थिर
गुरुवार को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी दोनों कैटेगरी के सिलेंडर पुराने दाम पर ही उपलब्ध हैं.
महीने की शुरुआत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी. हालांकि, उस समय घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था.
Delhi से Jaipur तक LPG के रेट
शहर    घरेलू LPG सिलेंडर    कमर्शियल LPG सिलेंडर
दिल्ली    ₹942    ₹2,747.50
मुंबई    ₹941.50    ₹2,701
कोलकाता    ₹968    ₹2,884
बेंगलुरु    ₹944.50    ₹2,831
हैदराबाद    ₹994    ₹2,996
चेन्नई    ₹957.50    ₹2,916.50
जयपुर    ₹945.50    ₹2,776
बीकानेर    ₹953.50    ₹2,798.50
रांची    ₹1,010.50    ₹2,925.50


त्योहारों से पहले LPG सप्लाई बढ़ी
त्योहारी सीजन में LPG की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए देश की सरकारी रिफाइनरियों ने उत्पादन बढ़ाया है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, भारतीय रिफाइनरियों का LPG उत्पादन अब करीब 44,000 टन प्रतिदिन पहुंच गया है.
यह स्तर अगस्त के औसत दैनिक उत्पादन से करीब 20 फीसदी ज्यादा बताया जा रहा है. उत्पादन बढ़ाने का उद्देश्य घरेलू मांग बढ़ने के बावजूद बाजार में पर्याप्त LPG उपलब्ध रखना है.
विदेशों से सप्लाई के बीच घरेलू उत्पादन पर जोर
भारत LPG की जरूरत का एक बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है. अमेरिका, अफ्रीका और ओमान के सोहर पोर्ट के जरिए भी LPG की सप्लाई होती रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बीच घरेलू रिफाइनरियों का उत्पादन बढ़ाया गया है.
सरकारी रिफाइनरियों की ओर से उत्पादन बढ़ाए जाने से त्योहारी सीजन में घरेलू बाजार में LPG की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है. हालांकि, आने वाले दिनों में सिलेंडर के दाम बदलेंगे या नहीं, यह तेल कंपनियों के अगले मूल्य संशोधन पर निर्भर करेगा.