☰
×

LPG Price Today: 31 अक्टूबर को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम स्थिर, जानें जयपुर समेत प्रमुख शहरों के रेट

 

अगर आप आज नया एलपीजी सिलेंडर बुक कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो अपने शहर की कीमत जानना आपके लिए जरूरी है। 31 अक्टूबर 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू और 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें फिलहाल पहले जैसी ही बनी हुई हैं।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में आखिरी बार 7 जून 2026 को बदलाव किया गया था। उस समय कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर के रेट में पिछली बार 1 अक्टूबर को संशोधन किया गया था। तब अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत 62.50 रुपये से लेकर 71.50 रुपये तक बढ़ाई गई थी।

दिल्ली से जयपुर तक जानें सिलेंडर के ताजा दाम

शहर

घरेलू सिलेंडर

कमर्शियल सिलेंडर

दिल्ली

₹939.50

₹2,810

नोएडा

₹939.50

₹2,747.50

मुंबई

₹941.50

₹2,764.50

कोलकाता

₹968

₹2,954

पटना

₹1,031.50

₹3,100.50

बेंगलुरु

₹944.50

₹2,764

राजकोट

₹947

₹2,795

जोधपुर

₹949

₹2,852

जयपुर

₹945.50

₹2,839

1 नवंबर को बदल सकते हैं गैस सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों, रुपये की विनिमय दर, परिवहन खर्च और स्थानीय करों जैसे कारकों को ध्यान में रखकर नए रेट तय किए जाते हैं।

ऐसे में 1 नवंबर 2026 को घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की संभावना बनी हुई है। तेल कंपनियां आमतौर पर महीने की पहली तारीख को सुबह कीमतों की घोषणा करती हैं। हालांकि, दाम बढ़ेंगे या घटेंगे, यह नई दरें जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

फिलहाल 31 अक्टूबर को उपभोक्ताओं को पुराने रेट पर ही सिलेंडर मिलेगा।