IndiGo ने लॉन्च किया 'IndiGo Lite' किराया, वीडियो में जाने सिर्फ 7 किलो हैंड बैग के साथ मिलेगा सस्ता हवाई सफर

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन IndiGo ने केवल केबिन बैग के साथ सफर करने वाले यात्रियों के लिए नया और किफायती किराया 'IndiGo Lite' लॉन्च किया है। इस नई श्रेणी के तहत यात्रियों को सामान्य टिकट की तुलना में कम बेस किराया देना होगा, जबकि वे अपने साथ अधिकतम 7 किलोग्राम का हैंड बैग ही ले जा सकेंगे।

एयरलाइन का कहना है कि यह नया किराया उन यात्रियों के लिए तैयार किया गया है, जो बिना चेक-इन बैगेज के यात्रा करते हैं और केवल आवश्यक सामान के साथ उड़ान भरना चाहते हैं। यह 'पे फॉर व्हाट यू यूज़' मॉडल पर आधारित है, यानी यात्री केवल उन्हीं सुविधाओं के लिए भुगतान करेंगे जिनकी उन्हें जरूरत होगी।

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

क्या-क्या मिलेगा 'IndiGo Lite' में?

'IndiGo Lite' इकोनॉमी क्लास का नया एंट्री-लेवल किराया है। इसके तहत यात्रियों को:

• अधिकतम 7 किलोग्राम के केबिन बैग की अनुमति मिलेगी।
• कोई मुफ्त चेक-इन बैगेज शामिल नहीं होगा।
• सीट ऑटो-असाइन की जाएगी।
• पसंदीदा सीट, चेक-इन बैगेज, भोजन और अन्य सेवाएं अतिरिक्त शुल्क देकर खरीदी जा सकेंगी।

कहां और कब से होगी बुकिंग?

एयरलाइन के अनुसार, 'IndiGo Lite' की बुकिंग केवल IndiGo की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अधिकृत चैनलों के जरिए की जा सकेगी। यह सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नॉन-स्टॉप उड़ानों पर लागू होगी।

एयरलाइन सेक्टर में बढ़ रहा है नया ट्रेंड

हाल ही में Air India ने भी कम खर्च में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बेसिक इकोनॉमी किराया पेश किया था, जिसमें मुफ्त भोजन जैसी कुछ सुविधाएं शामिल नहीं हैं। अब IndiGo का यह कदम भी इसी दिशा में माना जा रहा है, जिससे यात्रियों को अपनी जरूरत के अनुसार कम कीमत पर टिकट चुनने का विकल्प मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह नई किराया श्रेणी खासकर बिजनेस ट्रैवलर्स, वीकेंड यात्रियों और केवल बैकपैक या छोटे हैंड बैग के साथ सफर करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।