Govenrment Job Alert: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर आवेदन शुरू, 24 सितंबर तक करें अप्लाई
बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 सितंबर 2026 से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2026 तय की गई है।इस भर्ती अभियान के जरिए बैंक ऑफ बड़ौदा में कुल 1100 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट जैसे अधिकारी स्तर के पद शामिल हैं। उम्मीवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।
1100 पदों पर होगी भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में सबसे ज्यादा पद वेल्थ एग्जीक्यूटिव (JMG/S-I) के लिए हैं। इस पद के लिए 1000 रिक्तियां जारी की गई हैं। वहीं क्रेडिट एनालिस्ट-C&IC (MMG/S-II) पद के लिए 100 सीटें रखी गई हैं।बैंक ने यह भर्ती वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज और कॉरपोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट विभागों के लिए निकाली है। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक की जरूरत के अनुसार देशभर में की जा सकती है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 4 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 24 सितंबर 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 24 सितंबर 2026
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
शैक्षणिक योग्यता
वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ संबंधित सर्टिफिकेशन और वेल्थ प्रोडक्ट सेल्स का अनुभव भी मांगा गया है।वहीं क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) योग्यता और बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव होना जरूरी है। पद के अनुसार योग्यता और अनुभव की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच, ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू समेत निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी बैंक की ओर से जारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती को बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर माना जा रहा है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आवेदन से पहले सभी पात्रता शर्तों को अच्छी तरह जांच लें।