×

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में बदलाव, जानें 26 अगस्त का ताजा रेट
 

 


दिल्ली के सर्राफा बाजार में लगातार चार दिनों की तेजी के बाद बुधवार को सोने की कीमतों में कुछ नरमी देखने को मिली है. मंगलवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 2,700 रुपये की तेजी के साथ 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था. सोमवार को इसका भाव 1,64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

आज कितना है सोने का भाव?

बुधवार, 26 अगस्त 2026 की सुबह के भाव के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,63,430 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,49,811 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने की कीमत में 3.18 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है. यानी आज थोड़ी नरमी के बावजूद सोना पिछले सप्ताह के मुकाबले मजबूत स्तर पर बना हुआ है.

चेन्नई में सबसे महंगा सोना

शहरों के हिसाब से सोने की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है. बुधवार सुबह चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,63,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं 22 कैरेट सोना 1,49,976 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,62,850 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 1,49,279 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है.

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मंगलवार को चांदी 3,500 रुपये घटकर 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2.53 लाख रुपये प्रति किलोग्राम था.

बुधवार सुबह 999 फाइन सिल्वर का भाव करीब 2,45,540 रुपये प्रति किलोग्राम है. वहीं 925 स्टर्लिंग सिल्वर की कीमत 2,27,125 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास है.

अलग-अलग शहरों में चांदी का भाव

शहरों के अनुसार चांदी की कीमत में भी थोड़ा अंतर देखने को मिल रहा है.

दिल्ली: ₹2,44,670 प्रति किलोग्राम
मुंबई: ₹2,45,090 प्रति किलोग्राम
चेन्नई: ₹2,45,810 प्रति किलोग्राम
बेंगलुरु: ₹2,45,290 प्रति किलोग्राम

999 फाइन सिल्वर के भाव में भी पिछले एक सप्ताह के दौरान करीब 3.24 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

सोना-चांदी खरीदने से पहले यह ध्यान रखें

सर्राफा बाजार में बताए गए भाव और ग्राहक द्वारा चुकाई जाने वाली अंतिम कीमत में अंतर हो सकता है. मेकिंग चार्ज, GST और ज्वेलरी की शुद्धता के आधार पर अंतिम कीमत बदल सकती है. इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट और सभी अतिरिक्त शुल्क की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.