×

20 सितंबर को सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, देखें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

 

शनिवार, 20 सितंबर 2025 को एक बार फिर सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत में जहां उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी जारी है। बता दें कि सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना 109,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 12,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए यह कीमत दोनों दिन मान्य होगी। तो आइए जानते हैं IBJA के अनुसार 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव क्या हैं?

अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदने से पहले आपको इनकी सही कीमतों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। आज यानी शनिवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार को सोने और चांदी की ताज़ा कीमतों में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 800 रुपये बढ़कर 114,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। बढ़ते वैश्विक तनाव और अमेरिका-चीन के बीच नए व्यापारिक तनाव के बीच मजबूत वैश्विक संकेतों से सोने की कीमतों में तेजी आई। तो चलिए आज शनिवार को दिल्ली और मुंबई समेत आपके शहर में बिकने वाले 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने-चांदी के ताज़ा भाव जानते हैं। साथ ही, नीचे इस खबर में आपको चांदी का ताज़ा भाव भी पता चलेगा।

आज के सोने-चांदी के भाव इस प्रकार हैं

सोने के भाव (Gold Rates – प्रति 10 ग्राम)

कैरेट (Carat) भाव (₹)
24 कैरेट ₹109,775
23 कैरेट ₹109,335
22 कैरेट ₹100,554
18 कैरेट ₹82,331
14 कैरेट ₹64,218

चांदी का भाव (Silver Rate – प्रति किलोग्राम)

शुद्धता (Purity) भाव (₹)
999 ₹128,000

Gold Rate Today 20 September: विस्तार से जानते है प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)

🔹 शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
नई दिल्ली ₹1,02,210 ₹1,11,490
मुंबई ₹1,02,060 ₹1,11,340
कोलकाता ₹1,02,050 ₹1,11,330
बेंगलुरु ₹1,01,900 ₹1,11,170
हैदराबाद ₹1,01,809 ₹1,11,199
अहमदाबाद ₹1,02,050 ₹1,11,410
पुणे ₹1,00,550 ₹1,09,780
जयपुर ₹1,02,050 ₹1,11,310
लखनऊ ₹1,02,210 ₹1,11,490
पटना ₹1,02,110 ₹1,11,390

Silver Rate Today 20 September: यहां देखें विभिन्न शहरों में चांदी का भाव (per kg):

🔹 शहर चांदी का भाव (₹/kg)
मुंबई ₹1,33,000
दिल्ली ₹1,37,933
चेन्नई ₹1,43,100
कानपुर ₹1,33,000
जयपुर ₹1,37,933

सोने-चाँदी की कीमतों पर क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार, एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में सोने में सकारात्मक रुख और कीमती धातुओं में तेजी देखी गई। इस तेजी के कई कारण हैं। इनमें इस साल एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स में मजबूत निवेश और केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की सक्रिय खरीदारी शामिल है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि इस साल के अंत से पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद, और मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव और व्यापार संबंधी मुद्दों के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बनी रह सकती है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण, उपाध्यक्ष (कमोडिटी एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और अब ध्यान अगले सप्ताह के प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों पर है। इन आंकड़ों में जीडीपी, विनिर्माण एवं सेवा पीएमआई, और पीसीई मूल्य सूचकांक शामिल हैं। ये आंकड़े भविष्य के रुझानों का मार्गदर्शन करेंगे।