×

दिल्ली-NCR में CNG फिर महंगी, वीडियो में जाने 3.89 प्रति किलो बढ़े दाम; शनिवार सुबह से नई कीमत लागू

 

दिल्ली-NCR के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड यानी IGL ने CNG की कीमत में ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नई कीमत शनिवार सुबह 6 बजे से लागू होगी। इसके बाद दिल्ली में CNG का भाव ₹83.09 से बढ़कर ₹86.98 प्रति किलो हो जाएगा। इस साल CNG की कीमत में यह पांचवीं बढ़ोतरी है। लगातार बढ़ते दामों का असर दिल्ली-NCR में कार और ऑटो चलाने वाले लोगों के साथ-साथ टैक्सी और सार्वजनिक परिवहन के किराए पर भी पड़ सकता है।

LNG की बढ़ती लागत बनी मुख्य वजह

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/nOsLeZtOAVs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/nOsLeZtOAVs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

IGL के मुताबिक, CNG के दाम बढ़ाने की प्रमुख वजह LNG की बढ़ती आयात लागत, अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में तेजी और घरेलू स्तर पर CNG की बढ़ती मांग है।कंपनी ने बताया कि भारत में CNG की मांग लगातार बढ़ रही है। इस मांग को पूरा करने के लिए इनपुट गैस का एक बड़ा हिस्सा आयातित स्पॉट LNG के जरिए पूरा किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में LNG महंगी होने से कंपनी की इनपुट गैस लागत भी बढ़ गई है।IGL ने इसी बढ़ी हुई लागत के असर को कम करने के लिए CNG की कीमत में ₹3.89 प्रति किलो की वृद्धि की है।

पश्चिम एशिया संकट का भी असर

कंपनी के अनुसार, पश्चिम एशिया में बढ़े संकट का असर वैश्विक LNG सप्लाई और कीमतों पर पड़ा है। होर्मुज स्ट्रेट के जरिए LNG की सप्लाई और माल ढुलाई प्रभावित होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतों पर दबाव बढ़ा।IGL के मुताबिक, संकट शुरू होने से पहले की तुलना में वैश्विक LNG कीमतें करीब दोगुनी हो चुकी हैं। यूरोप में सर्दियों से पहले गैस का भंडारण बढ़ाने की जरूरत ने भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग और कीमतों पर दबाव बढ़ाया है।

मई में चार चरणों में बढ़े थे दाम

इससे पहले मई में पश्चिम एशिया संघर्ष के दौरान अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों में तेजी का असर CNG पर भी पड़ा था। IGL ने करीब 10 दिनों के भीतर चार चरणों में CNG की कीमत कुल ₹6 प्रति किलो बढ़ाई थी।अब एक बार फिर ₹3.89 प्रति किलो की बढ़ोतरी से CNG वाहन चलाने वाले लोगों का मासिक खर्च बढ़ सकता है। खासकर रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले ऑटो, टैक्सी और निजी वाहन चालकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

बढ़ती मांग और महंगी गैस का दोहरा दबाव

IGL के सामने इस समय एक तरफ घरेलू बाजार में CNG की बढ़ती मांग है, तो दूसरी ओर आयातित LNG की बढ़ती कीमतें हैं। कंपनी के अनुसार, इन दोनों कारणों से इनपुट गैस की लागत में काफी वृद्धि हुई है।नई दर लागू होने के बाद दिल्ली में CNG ₹86.98 प्रति किलो हो जाएगी। दिल्ली-NCR के अन्य शहरों में कीमत स्थानीय टैक्स और वितरण लागत के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।CNG के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में परिवहन क्षेत्र की लागत पर भी असर पड़ने की संभावना है। इससे टैक्सी और ऑटो सेवाओं के किराए के साथ-साथ माल ढुलाई की लागत में बदलाव देखने को मिल सकता है।