×

किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

 

मोदी सरकार का किसानों की आय दोगुनी करने का ऐलान क्या भारत के किसानों को राहत दे पाएगा। अभी यह सवाल भी खत्म नहीं हुआ था कि केंद्र सरकार ने एक और किसानों लिए बड़ा ऐलान किया है। मिट्टी की जांच के लिए अब मोदी सरकार ने देशभर में 10845 स्वायल टेस्टिंग लैब बनाने की कवायद शुरू करने जा रही है। किसान अपनी खेती के स्वास्थ्य के हिसाब से उसमें उर्वरक डाल सकें। खेती में उर्वरक खादों का हो रहे अंधाधुंध उपयोग पर पाबंदी लग सकेगी।

सरकार का मानना है कि लैब बनने से फसलों में दिए जाने वाले खादों को लेकर लागत कम आयेगी। इससे कम खाद देने पर फसलों को जहरीली होने से बचाया जा सकेगा। देश में किसानों की संख्या के हिसाब से काफी कम लैब है। लैबों की संख्या कम होने से किसानों को फसलों में कितनी खाद देनी है। इस बारे में सही से जानकारी नहीं हो पाती है। भारत में वर्तमान में 7949 लैब है। खेती को देखते हुए लैबों की ये संख्या बेहद कम आंकी जा रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि 10845 लैब देशभर में मंजूर की गई है।

दरअसल, मोदी सरकार ने 5 साल पहले लैब स्कीन को लेकर योजना की शुरुआत की थी। इसके पीछे वजह थी कि किसानों को फसलों में कितना खाद डालना है। इससे फसलों को जहरीले होने से बचाया जा सकता है। साथ ही ज्यादा खाद देने से धरती की उर्वरा शक्ति को खराब होने से भी बचाना है।

केंद्र सरकार ने किसानों लिए बड़ा ऐलान किया है। मिट्टी की जांच के लिए अब देशभर में 10845 soil टेस्टिंग लैब बनाने की कवायद शुरू होगी। इसके चलते किसानों को अब फसलों में दिए जाने वाले खाद के बारे में जानकारी होगी। कितना खाद किस फसल में देना है। अब से पहले किसान ज्यादा मात्रा में फसलों में खाद डालते हैं। किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम