×

सर्राफा बाजार में सुस्ती: चांदी ₹2.30 लाख किलो पर आई, जानें 24K, 22K और 18K सोने के नए रेट

 

सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर ₹269 गिरकर करीब ₹1.53 लाख हो गया है।

वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है। एक किलो चांदी का भाव ₹3,742 कम होकर करीब ₹2.30 लाख पर पहुंच गया है।

इस साल सोना ₹20 हजार महंगा

2026 में सोने की कीमत में अब तक करीब ₹20 हजार की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब ₹1.33 लाख था, जो अब बढ़कर ₹1.53 लाख के आसपास पहुंच गया है।

चांदी की कीमत फिलहाल करीब ₹2.30 लाख प्रति किलो है। इस साल 29 जनवरी को सोने ने ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ने ₹3.86 लाख प्रति किलो का ऑलटाइम हाई बनाया था।

दिसंबर तक ₹1.70 लाख तक पहुंच सकता है सोना

कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी और कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक, सोने को आम निवेशकों के साथ-साथ दुनिया के केंद्रीय बैंकों से भी सपोर्ट मिल रहा है। केंद्रीय बैंक लगातार अपने रिजर्व में सोने की हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं।

उनका अनुमान है कि अगर मौजूदा परिस्थितियां बनी रहती हैं तो सोने में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। अनुमान के मुताबिक, दिसंबर तक सोने का भाव ₹1.70 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं चांदी भी ₹3 लाख प्रति किलो के स्तर तक जा सकती है।

ज्वेलरी खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. BIS हॉलमार्क वाला सोना खरीदें
सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही लें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का भाव अलग-अलग विश्वसनीय स्रोतों से जांच लें। 24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत अलग-अलग होती है।

3. मेकिंग चार्ज पर मोलभाव करें
ज्वेलरी पर लगने वाला मेकिंग चार्ज हर ज्वेलर के यहां अलग हो सकता है। खरीदारी से पहले मेकिंग चार्ज और लेबर कॉस्ट का पूरा ब्रेकअप मांगें और जरूरत पड़ने पर मोलभाव भी करें।