रविवार को भी खुले रहेंगे देशभर के बैंक, RBI ने दी मंजूरी; वीडियो में जाने 28 सितंबर से प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले बड़ा फैसला
देशभर के बैंक इस हफ्ते रविवार को भी सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 सितंबर को देश की सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम लिंक ब्रांचों और करेंसी चेस्ट्स को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दे दी है।
सरकार ने यह फैसला यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया है। सरकार का उद्देश्य है कि बैंकिंग सेवाओं पर लंबे समय तक असर न पड़े और आम लोगों को जरूरी सुविधाओं में परेशानी का सामना न करना पड़े।
लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने का था खतरा
बैंक हड़ताल से ठीक पहले 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण वीकेंड की छुट्टियां थीं। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल प्रस्तावित थी। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही थी।
इसी को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने रविवार को बैंक खुले रखने का निर्णय लिया है, ताकि ग्राहक अपने जरूरी बैंकिंग काम समय पर पूरा कर सकें।
सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक रहेंगे चालू
वित्त मंत्रालय ने बताया कि सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) रविवार, 27 सितंबर को सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे। इसके अलावा RBI ने सभी संबंधित बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम लिंक ब्रांचों और करेंसी चेस्ट्स को भी इस दिन सक्रिय रखने की अनुमति दी है।
इस फैसले से ग्राहकों को नकद निकासी, जमा, बैंकिंग लेनदेन और अन्य जरूरी सेवाओं में राहत मिलने की उम्मीद है।
हड़ताल को लेकर तैयारियां तेज
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल को लेकर बैंकिंग क्षेत्र में गतिविधियां तेज हैं। सरकार की ओर से रविवार को बैंक खोलने का फैसला ग्राहकों को संभावित असुविधा से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि आम नागरिकों की जरूरी बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि लंबी अवधि तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित न हों।
देशभर के बैंक इस हफ्ते रविवार को भी सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 सितंबर को देश की सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम लिंक ब्रांचों और करेंसी चेस्ट्स को पूरी तरह चालू रखने की मंजूरी दे दी है। सरकार ने यह फैसला यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया है। सरकार का उद्देश्य है कि बैंकिंग सेवाओं पर लंबे समय तक असर न पड़े और आम लोगों को जरूरी सुविधाओं में परेशानी का सामना न करना पड़े।
लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने का था खतरा
बैंक हड़ताल से ठीक पहले 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण वीकेंड की छुट्टियां थीं। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल प्रस्तावित थी। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही थी।इसी को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने रविवार को बैंक खुले रखने का निर्णय लिया है, ताकि ग्राहक अपने जरूरी बैंकिंग काम समय पर पूरा कर सकें।
सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक रहेंगे चालू
वित्त मंत्रालय ने बताया कि सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) रविवार, 27 सितंबर को सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे। इसके अलावा RBI ने सभी संबंधित बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम लिंक ब्रांचों और करेंसी चेस्ट्स को भी इस दिन सक्रिय रखने की अनुमति दी है।इस फैसले से ग्राहकों को नकद निकासी, जमा, बैंकिंग लेनदेन और अन्य जरूरी सेवाओं में राहत मिलने की उम्मीद है।
हड़ताल को लेकर तैयारियां तेज
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल को लेकर बैंकिंग क्षेत्र में गतिविधियां तेज हैं। सरकार की ओर से रविवार को बैंक खोलने का फैसला ग्राहकों को संभावित असुविधा से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।वित्त मंत्रालय ने कहा कि आम नागरिकों की जरूरी बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि लंबी अवधि तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित न हों।