☰
×

Bank Holiday Alert: नवंबर में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, दिवाली से लेकर गुरु नानक जयंती तक कई छुट्टियां; देखें पूरी लिस्ट

 

अक्टूबर का महीना खत्म होने जा रहा है और नवंबर 2026 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है। नवंबर में दिवाली, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार नवंबर में अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। हालांकि, सभी राज्यों में एक ही दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे। छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय परंपराओं के आधार पर तय की जाती हैं।

31 अक्टूबर को बैंक खुले रहेंगे या बंद?

आज 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को बैंक खुले रहेंगे। यह महीने का पांचवां शनिवार है। RBI के नियमों के मुताबिक बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सामान्य कामकाज होता है। हालांकि, गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।

नवंबर 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

नवंबर में अलग-अलग राज्यों में बैंक की छुट्टियों की तारीखें इस प्रकार हैं।

तारीख

त्योहार/अवसर

प्रभावित राज्य

1 नवंबर

रविवार

पूरे देश में

8 नवंबर

रविवार/दीपावली

पूरे देश में रविवार की छुट्टी

9 नवंबर

दिवाली, लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा

राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, त्रिपुरा, सिक्किम, मणिपुर

10 नवंबर

दिवाली, बाली प्रतिपदा, विक्रम संवत नववर्ष

गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम

11 नवंबर

भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा

उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर

13 नवंबर

वांगला महोत्सव

मेघालय

14 नवंबर

दूसरा शनिवार

पूरे देश में

15 नवंबर

रविवार

पूरे देश में

16 नवंबर

छठ पूजा

बिहार, झारखंड

20 नवंबर

इगास-बग्वाल

उत्तराखंड

22 नवंबर

रविवार

पूरे देश में

23 नवंबर

सेंग कुट स्नेम

मेघालय

24 नवंबर

गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा

राजस्थान सहित कई राज्य

27 नवंबर

कनकदास जयंती

कर्नाटक

28 नवंबर

चौथा शनिवार

पूरे देश में

29 नवंबर

रविवार

पूरे देश में

राजस्थान में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

राजस्थान के बैंक ग्राहकों के लिए नवंबर में मुख्य रूप से तीन महत्वपूर्ण तारीखें हैं।

  • 9 नवंबर: दिवाली, लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा।

  • 14 नवंबर: दूसरा शनिवार।

  • 24 नवंबर: गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा।

  • 28 नवंबर: चौथा शनिवार।

इसके अलावा 1, 8, 15, 22 और 29 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।

बैंक बंद रहने पर भी जारी रहेंगी ये सेवाएं

बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की सुविधा मिलती रहेगी। UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM के जरिए सामान्य लेनदेन किया जा सकता है। NEFT और RTGS सेवाएं भी सामान्य रूप से उपलब्ध रहती हैं।

बैंक जाने से पहले जरूर चेक करें छुट्टी

RBI की छुट्टियां राज्य और शहर के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी की जानकारी जरूर जांच लें। खासकर चेक क्लियरेंस, नकद जमा और अन्य शाखा संबंधी कामों के लिए पहले से योजना बनाना बेहतर रहेगा।