Bank Holiday Alert: आज बंद हैं बैंक, लगातार 3 दिन नहीं होगा ब्रांच में काम, जानें UPI-ATM चलेंगे या नहीं
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। आज 12 सितंबर 2026, शनिवार को देशभर में बैंक शाखाएं बंद हैं। इसकी वजह महीने का दूसरा शनिवार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है।
आज क्यों बंद हैं बैंक?
12 सितंबर को दूसरे शनिवार की छुट्टी होने के कारण देशभर में सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यानी SBI, PNB, Bank of Baroda समेत सरकारी और निजी बैंकों की शाखाओं में आज जाकर कैश जमा करने, चेक जमा करने, KYC या दूसरे ब्रांच संबंधी काम नहीं किए जा सकेंगे।खास बात यह है कि कल यानी 13 सितंबर को रविवार है। ऐसे में बैंक ग्राहकों को लगातार दो दिन शाखा बंद मिलने वाली है। वहीं, 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल के कारण भी कई जगह बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई थीं।
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
बैंक शाखाएं बंद होने का मतलब यह नहीं है कि सभी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी। ग्राहक आमतौर पर UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM के जरिए जरूरी लेनदेन कर सकेंगे। हालांकि, किसी ऐसे काम के लिए जिसमें बैंक शाखा में जाना जरूरी है, उसे अगले कार्यदिवस तक टालना पड़ सकता है।
14 सितंबर को भी कई राज्यों में छुट्टी
अगले सोमवार यानी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण कई राज्यों और बैंकिंग केंद्रों में छुट्टी रहेगी। RBI की सूची के मुताबिक महाराष्ट्र, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा और कुछ अन्य केंद्रों में इस दिन बैंक बंद रहेंगे।इसलिए जिन ग्राहकों को बैंक शाखा में जरूरी काम है, उन्हें अपने शहर की छुट्टी की स्थिति देखकर ही बैंक जाने की सलाह दी जाती है।