Bank Holiday Alert: आज बंद हैं बैंक, जानिए अगले दिनों में कब-कब रहेगी छुट्टी
बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। आज 26 सितंबर 2026, शनिवार को देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, क्योंकि आज महीने का चौथा शनिवार है। RBI के नियमों के मुताबिक दूसरे और चौथे शनिवार को सभी बैंकों में अवकाश रहता है। इसके बाद 27 सितंबर, रविवार को भी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। यानी लगातार दो दिन बैंक की शाखाओं में जाकर होने वाले काम नहीं हो सकेंगे। राजस्थान में भी 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
28 से 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाओं पर असर
सितंबर के आखिरी दिनों में बैंकिंग सेवाओं को लेकर एक और महत्वपूर्ण अपडेट है। बैंक यूनियनों की ओर से 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। इससे खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखा सेवाएं प्रभावित होने की संभावना है।ऐसे में ग्राहकों को नकद जमा या निकासी, चेक से जुड़े काम, दस्तावेज जमा करने और अन्य शाखा आधारित कार्यों के लिए पहले से योजना बनाने की सलाह दी जा रही है।
डिजिटल बैंकिंग से कर सकेंगे जरूरी काम
बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं सामान्य तौर पर उपलब्ध रहती हैं। हालांकि किसी तकनीकी समस्या या निर्धारित रखरखाव के दौरान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।इसलिए अगर आपको बैंक शाखा में कोई जरूरी काम है तो छुट्टियों और संभावित हड़ताल को ध्यान में रखते हुए उसे पहले पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। बैंक की छुट्टियां राज्य और बैंकिंग सेंटर के अनुसार अलग-अलग भी हो सकती हैं, इसलिए किसी विशेष तारीख पर शाखा जाने से पहले संबंधित बैंक की स्थानीय स्थिति जरूर जांच लें।