×

बेजोस का भारत दौरा, 5 साल में 71 हजार करोड़ के प्रोडक्ट्स करेंगे एक्सप

 

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस भारत दौरे पर हैं। करीब 8.30 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले अमेजन के फाउंडर और सीईओ बेजोस ने बुधवार को दिल्ली में देश को लेकर कई अहम घोषणाएं की है। छोटे-मध्यम कारोबारियों के लिए बेजोस ने दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम ‘अमेजन संभव’ में दो घोषणाएं की है। ये घोषणाए भारत से संबंधित है। बेजोस ने भारत यात्रा के दौरान दिल्ली से कहा कि अमेजन 2025 तक 10 अरब डॉलर मूल्य के मेक इन इंडिया प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करने वाली है

एक करोड़ छोटे-मध्यम उद्योगों को भारत में डिजिटाइज करने के लिए एक अरब डॉलर यानी 7,100 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे। इस निवेश को लेकर काफी संभावनाएं भी जताई जा रही है। बेजोस का कहना है कि करोड़ों का बिजनेस करने के पीछे उनका उद्देशय  है कि ग्राहकों तक उनकी पहुंच और बढ़े। बेजोस ने ये बात भारत में बिजनेस की संभावना को लेकर कही है। साथ ही उन्होंने घोषणा की वजह भी बताई है। अमेजन भी किसी समय छोटा बिजनेस था लेकिन कड़ी मेहनत और लग्न से आज दुनियां में अपना परचम लहरा रहा है।

भारत में अमेजन करोड़ों का पहले भी बिजनेस कर चुका है। अमेजन ने भारतीय बाजार में पिछले माह ही 1712 करोड़ रुपये का निवश किया था। इससे पहले बेजोस 2014 में भारत यात्रा को दौरान आए थे। उस दौरान बेजोस ने 2 अरब डॉलर के निवेश को भारत में करने को लेकर ऐलान किया था। इसके बाद भी 3.5 अरब डॉलर अतिरिक्त लगाने की घोषणा की थी। अब अतिरिक्त एक अरब डॉलर या फिर 7,100 करोड़ रुपए की लगाने का ऐलान किया है। भारतीय कारोबार में पिछले महीने 1,715 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

दुनिया के सबसे अमीर जेफ बेजोस भारत की यात्रा पर हैं। करीब 8.30 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले अमेजन के सीईओ बेजोस ने बुधवार को दिल्ली में भारत के लिए दो अहम घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि अमेजन 2025 तक 10 अरब डॉलर मूल्य के मेक इन इंडिया प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करने वाली है। बेजोस का भारत दौरा, 5 साल में 71 हजार करोड़ के प्रोडक्ट्स करेंगे एक्सप