×

SBI-PNB समेत सभी बैंक आज से 3 दिन बंद, वीडियो में जानें कब शुरू होंगी सेवाएं

 

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। देशभर के सरकारी और कुछ निजी बैंक आज से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। बैंक कर्मचारियों की हड़ताल और इसके बाद शनिवार-रविवार की छुट्टी के कारण बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहेगा। ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम है तो उसे पहले ही निपटा लेना बेहतर होगा।

बैंक कर्मचारियों की एक दिन की हड़ताल

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/t2a3iVJE3Nw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/t2a3iVJE3Nw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक यूनियनों की मुख्य मांगों में 5 दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। यूनियनों का कहना है कि यह मांग पिछले करीब दो साल से लंबित है, लेकिन अब तक इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।हड़ताल में सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े बैंक जैसे SBI, पंजाब नेशनल बैंक (PNB), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंक शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ निजी बैंकों की शाखाओं पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

शनिवार और रविवार को भी बैंक रहेंगे बंद

हड़ताल के बाद बैंक ग्राहकों को दो दिन और शाखाओं से जुड़ी सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। 12 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके बाद 13 सितंबर को रविवार होने के चलते भी बैंक बंद रहेंगे।यानी कई जगहों पर बैंक शाखाओं में लगातार तीन दिन कामकाज नहीं होगा। ग्राहकों को कैश जमा करने, चेक क्लियरेंस, बैंक पासबुक अपडेट और अन्य ब्रांच से जुड़े कामों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

डिजिटल बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी

बैंकों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे जरूरी कामों की योजना पहले से बना लें। हालांकि, बैंक बंद रहने के दौरान भी UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहने की संभावना है।ग्राहक ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य डिजिटल लेन-देन कर सकेंगे। हालांकि, एटीएम में कैश उपलब्धता कुछ जगहों पर प्रभावित हो सकती है।

नहीं मानी मांगें तो अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार और बैंक मैनेजमेंट उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लेते हैं तो आने वाले समय में बड़ा आंदोलन किया जा सकता है। यूनियनों के मुताबिक, 26 अक्टूबर से देशभर के बैंकों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की योजना है।इससे पहले बैंक ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें और बैंकिंग सेवाओं के लिए डिजिटल विकल्पों का इस्तेमाल करें।

ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

  • जरूरी कैश जरूरत पहले पूरी कर लें।
  • चेक जमा या बैंक शाखा से जुड़े काम टालें नहीं।
  • ऑनलाइन बैंकिंग और UPI के जरिए लेन-देन कर सकते हैं।
  • किसी भी जरूरी बैंकिंग काम के लिए अपनी शाखा से पहले जानकारी ले लें।