×

Morning News Bulletin, गुरूवार 26 नवम्बर, डालिए एक नजर बडी खबरों पर !

 

किसानों के विरोध को देखते हुए Gurugram Police ने 500 कर्मियों को तैनात किया

केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों की ओर से आंदोलन के लिए ‘दिल्ली चलो’ के आह्वान के मद्देनजर, गुरुग्राम पुलिस ने बुधवार को यात्रा के लिए इडवाइजरी जारी की है।

Ahmed Patel गुरुवार को अपने पिरमान गांव में दफनाए जाएंगे

कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल का बुधवार सुबह निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव पिरमान में होगा।

किसान आंदोलन के मद्देनजर Delhi Metro की सेवाओं में बदलाव

नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में होने वाले किसान आंदोलन से दिल्ली मेट्रो भी प्रभावित होगी। उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के किसान संगठनों ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आह्वान किया है।

महाराष्ट्र में Corona के 6,159 नए मामले, अब तक 46,748 मौतें

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 46,748 नए मामले आए। इसके साथ कुल मामलों की संख्या 17,95,959 हो गई।

भगवान की फुटबाल टीम में शामिल होने चले गए Maradona (ऑब्यूचरी)

दुनिया के महानतम फुटबाल खिलाड़ियों में शुमार डिएगो माराडोना का ऑरा कभी न खत्म होने वाला था। यह वहां तक गया है जहां माराडोना गए हैं, दिव्यता तक, गेंद के साथ भी गेंद के बिना।