×

Morning News Bulletin, शनिवार 10 अप्रैल, डालिए एक नजर बड़ी खबरों पर !

 

कोविड पॉजिटिव होने पर आरएसएस प्रमुख Mohan Bhagwat अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद उन्हें नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Bihar में 18 अप्रैल तक स्कूल, कॉलेज, बंद, धार्मिक स्थलों पर भी पाबंदी

बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित सरकार अब कठोर फैसला लेना प्रारंभ कर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।

संगीत वीडियो की तस्वीर ने Rahul Vaidya and Disha Parmar की शादी की खबरों को दी हवा

लोकप्रिय गायक राहुल वैद्य और अभिनेत्री एवं मॉडल दिशा परमार की शादी को लेकर कुछ समय से गपशप का दौर चल रहा है।

Bengal Election : सोशल मीडिया पर मतदाताओं को लुभाने में जुटे राजनीतिक दल

कोविड प्रोटोकॉल और राजनीतिक रैलियों एवं कैंपेन पर लगाए गए प्रतिबंधों के बीच अब राजनीतिक दल खासकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने सोशल मीडिया पर मोर्चा संभाल लिया है।

IPL-14: आरसीबी ने अंतिम गेंद तक खिंचे मुकाबले में मुम्बई को 2 विकेट से हराया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने शुक्रवार को यहां के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण के उद्घाटन मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया।