×

पैसे निकालकर रखे तैयार! इस दिन भारतीय बाजार में एंट्री मारेगा Honda Activa 7G, 55KM की माइलेज के साथ जाने क्या कुछ होगा खास 

 

बाइक न्यूज़ डेस्क -  हाल ही में TVS ने भारत में नई Jupiter 110 लॉन्च की है, जिसके बाद से नई Honda Activa को लेकर बाजार में चर्चा गर्म होने लगी है। सोर्स के मुताबिक इस बार Honda की नई Activa 7G पूरी तरह से बदल सकती है। इसमें आपको नए फीचर्स और स्मार्ट डिजाइन देखने को मिलेगा। फिलहाल Activa 110cc और 125cc इंजन में उपलब्ध है। लेकिन बताया जा रहा है कि सिर्फ 110cc मॉडल को ही नए अवतार में लॉन्च किया जाएगा और कुछ समय बाद 125cc मॉडल को भी अपडेट किया जाएगा। आइए जानते हैं Activa 7G में क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है।

पूरी तरह से बदल जाएगी नई Activa
सोर्स के मुताबिक Honda की नई Activa 7G अगले साल जनवरी में लॉन्च होगी। सोर्स के मुताबिक नई Activa के डिजाइन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके फ्रंट से लेकर रियर तक इसके फ्रंट में नई हेडलाइट, DRL और रिफ्लेक्ट लाइट दी जा सकती है। इसकी सीट को लंबा किया जाएगा ताकि पीछे बैठने वालों को कोई दिक्कत न हो। खबर यह भी है कि नई एक्टिवा की सीट के नीचे ज्यादा जगह मिल सकती है ताकि दो बड़े हेलमेट रखे जा सकें।

इंजन और पावर
होंडा एक्टिवा 7G में अपडेटेड 109cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिल सकता है। यह इंजन 7.6bhp और 8.8Nm का टॉर्क देगा। इस स्कूटर में इंजन स्टार्ट-स्टॉप स्विच बटन मिलेगा। इसमें साइलेंट स्टार्टर और डुअल-फंक्शन स्विच की सुविधा होगी ताकि शोर कम हो। स्कूटर में 5.3 लीटर का फ्यूल टैंक मिल सकता है। एक्टिवा में इस बार बेहतर माइलेज का भी दावा किया गया है। यह स्कूटर एक लीटर में 50-55km का माइलेज देगा और इसका इंजन 45 से 50 kmpl का माइलेज देगा। नई एक्टिवा को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

TVS Jupiter 110 से होगा मुकाबला
नया Jupiter 110 अब पहले से ज्यादा एडवांस है और मौजूदा Activa 100 से बेहतर परफॉर्म करता है. इस स्कूटर की कीमत 73,700 रुपये से शुरू होती है. इसमें नया 113.3cc सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ आता है. यह इंजन 5.9kw की पावर और 9.8 NM का टॉर्क देता है. इसमें CVT गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है. इस स्कूटर की माइलेज का अभी खुलासा नहीं हुआ है. इसकी सीट के नीचे दो हेलमेट रखने की जगह है।