×

9000mAh बैटरी के साथ आया Redmi का नया स्मार्टफोन, Note 17 Series के फीचर्स और डिजाइन बना लेंगे खरीदने का मन 

 

Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro लॉन्च हो गए हैं। मिड-रेंज वाले इन दोनों Redmi फ़ोन में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरे दिए गए हैं। यह सीरीज़ पिछले साल आई Redmi Note 15 सीरीज़ का अपग्रेड है। नई सीरीज़ में 9000mAh तक की बैटरी क्षमता मिलती है। हालांकि Redmi Note 17 सीरीज़ के दोनों फ़ोन दिखने में एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनके स्पेसिफिकेशन्स में अंतर है; Pro मॉडल में बड़ी बैटरी के साथ बेहतर कैमरा भी मिलता है।

Redmi Note 17 सीरीज़ की कीमत
Redmi Note 17 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है: 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB। इसकी शुरुआती कीमत CNY 1299 (लगभग ₹18,000) है। बाकी दो वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 1399 (लगभग ₹20,000) और CNY 1599 (लगभग ₹23,000) है। यह ब्लैक, लाइट वॉटर ग्रीन और मीटियोर पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Redmi Note 17 Pro भी तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है: 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB। बेस वेरिएंट की कीमत CNY 1599 (लगभग ₹22,700) है, जबकि बाकी दो वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 1899 (लगभग ₹26,900) और CNY 2199 (लगभग ₹32,600) है। यह ब्लैक, नेबुला पर्पल, स्काई ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

इस Redmi फ़ोन में 7-इंच का बड़ा FHD+ OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है। इसके पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। यह फ़ोन 8000mAh की बैटरी के साथ आता है और 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह Android 3 पर आधारित HyperOS 16 पर चलता है।

Redmi Note 17 Pro
इस प्रो मॉडल में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट लगा है और यह 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

कैमरे की बात करें तो, Redmi Note 17 Pro में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा भी है। इस फ़ोन में 9000mAh की बैटरी है और यह 67W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। दूसरे मॉडल की तरह ही, यह भी Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है।