Maruti की नई सस्ती EV मचाएगी तहलका! 315Km तक की रेंज, कीमत 10 लाख से कम होने की उम्मीद
Maruti Suzuki भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने की तैयारी कर रही है. कंपनी आने वाले समय में एक नई और किफायती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम रखने की कोशिश की जा रही है. अगर ऐसा होता है, तो यह Maruti Suzuki की e Vitara के बाद भारत में दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी और कंपनी की सबसे अफोर्डेबल EV बन सकती है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई इलेक्ट्रिक कार को अगले दो साल के भीतर भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब 8.5 लाख रुपये से 10.5 लाख रुपये के बीच रहने की संभावना है. ऐसे में इसके शुरुआती एक या दो वेरिएंट 10 लाख रुपये से कम कीमत में आ सकते हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत या लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.
315Km तक की रेंज मिलने की उम्मीद
नई Maruti EV की रेंज को लेकर भी कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आई हैं. माना जा रहा है कि इसकी रेंज Tata Tiago EV के आसपास हो सकती है. बैटरी और वेरिएंट के आधार पर इसमें करीब 250 से 315 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है.
फिलहाल बैटरी पैक की क्षमता, इलेक्ट्रिक मोटर का आउटपुट और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है. कंपनी की ओर से आधिकारिक स्पेसिफिकेशन सामने आने के बाद ही इसकी सही जानकारी स्पष्ट होगी.
e Vitara से अलग होगी नई इलेक्ट्रिक कार
Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है और इसकी कीमत भी किफायती कारों की तुलना में अधिक है. इसके उलट नई EV को शुरुआत से ही बड़े पैमाने पर ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा सकता है.
कम कीमत हासिल करने के लिए इसमें छोटी बैटरी पैक का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है. करीब 250 से 315 किलोमीटर की रेंज के साथ यह कार सीधे तौर पर किफायती EV सेगमेंट में Tata Tiago EV और अन्य मॉडल्स को टक्कर दे सकती है.
डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म पर हो सकती है तैयार
नई Maruti EV की खासियत इसका डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर हो सकता है. इसका मतलब है कि कार को किसी मौजूदा पेट्रोल मॉडल को इलेक्ट्रिक में बदलकर तैयार करने के बजाय इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन को ध्यान में रखकर विकसित किया जा सकता है.
डेडिकेटेड EV प्लेटफॉर्म की मदद से बैटरी, मोटर और केबिन को बेहतर तरीके से पैकेज करने में मदद मिल सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस नई इलेक्ट्रिक कार का प्रोडक्शन गुजरात के हंसलपुर स्थित Maruti Suzuki प्लांट में किया जा सकता है. इसी प्लांट में e Vitara का भी उत्पादन होता है और यह कंपनी का एक प्रमुख एक्सपोर्ट हब है.
Arena नेटवर्क के जरिए हो सकती है बिक्री
नई किफायती इलेक्ट्रिक कार को Maruti Suzuki के Arena डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचे जाने की उम्मीद है. अगर ऐसा होता है, तो कंपनी इसे सिर्फ Nexa नेटवर्क तक सीमित नहीं रखेगी.
Arena नेटवर्क का फायदा नई EV को देश के बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों और कस्बों तक पहुंचाने में मिल सकता है. कंपनी किफायती कीमत बनाए रखने के लिए कार में ज्यादा से ज्यादा लोकलाइजेशन पर भी जोर दे सकती है.
Tata Tiago EV और Punch EV से होगा मुकाबला
भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अभी विकल्प काफी सीमित हैं. ऐसे में Maruti की नई EV की एंट्री इस सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है.
फिलहाल Tata Tiago EV इस कीमत वाले सेगमेंट में प्रमुख विकल्पों में से एक है, जबकि Tata Punch EV भी ग्राहकों के बीच लोकप्रिय है. MG Comet EV भी किफायती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर मौजूद है, लेकिन इसका छोटा टू-डोर सिटी-कार डिजाइन इसे दूसरे मॉडल्स से अलग बनाता है.
ऐसे में अगर Maruti Suzuki अपनी नई EV को 10 लाख रुपये से कम शुरुआती कीमत और करीब 315 किलोमीटर तक की रेंज के साथ लॉन्च करती है, तो यह Tata Tiago EV और Punch EV के लिए सीधी चुनौती बन सकती है. हालांकि, कार की कीमत, फीचर्स, बैटरी और लॉन्च डेट को लेकर अभी कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.