कम दाम, तगड़ा माइलेज और सनरूफ! जानिए भारत की सबसे किफायती SUVs की पूरी लिस्ट
अगर आप परिवार के लिए ऐसी SUV खरीदने की सोच रहे हैं, जिसकी कीमत बजट में हो, माइलेज अच्छा मिले और सनरूफ जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलें, तो भारतीय बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। इस सेगमेंट में Tata Punch, Hyundai Exter, Nissan Magnite और Maruti Suzuki Brezza जैसे मॉडल देखे जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन SUV की कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में।
Tata Punch
Tata Punch अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, SUV जैसी डिजाइन और सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसकी शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें सनरूफ, 7-इंच टचस्क्रीन और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग दिए गए हैं। CNG वेरिएंट में ट्विन-सिलेंडर तकनीक मिलती है, जिससे बूट स्पेस का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकता है। Punch में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक पेट्रोल वेरिएंट करीब 20.09 किमी/लीटर और CNG मॉडल करीब 26.99 किमी/किग्रा का माइलेज दे सकता है।
Hyundai Exter
बजट में स्टाइलिश डिजाइन और आधुनिक फीचर्स चाहने वालों के लिए Hyundai Exter भी एक अच्छा विकल्प है। इसकी शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Exter में सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग दिए गए हैं। इसके अलावा सिंगल-पेन सनरूफ, डैशकैम और 8-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 1.2-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी के अनुसार पेट्रोल वेरिएंट करीब 19.4 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट करीब 27.1 किमी/किग्रा का माइलेज दे सकता है।
Nissan Magnite
Nissan Magnite उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है, जो कम बजट में बड़ी SUV जैसा लुक और बेहतर रोड प्रेजेंस चाहते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 5.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
Magnite में 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसका कंपनी करीब 19.35 किमी/लीटर माइलेज का दावा करती है।
इसके अलावा ज्यादा पावर चाहने वाले ग्राहकों के लिए 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलता है। कंपनी के अनुसार इसका माइलेज करीब