×

कम कीमत में 7 सीटों का मज़ा! MG की नई SUV ने उड़ाई प्रतिद्वंद्वियों की नींद, जानिए क्यों है इतनी खास

 

JSW MG Motor ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नई MG Tomahawk SUV को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे इलेक्ट्रिक (EV) और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) दोनों पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश किया है। SUV को आकर्षक डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और कई एडवांस फीचर्स से लैस किया गया है।कंपनी ग्राहकों को SUV खरीदने के लिए दो विकल्प दे रही है। ग्राहक इसे पूरी कीमत देकर खरीद सकते हैं या 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' (BaaS) रेंटल प्लान का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tomahawk EV की शुरुआती कीमत BaaS प्लान के साथ 13.99 लाख रुपये है, जबकि बैटरी रेंटल के बिना इसकी शुरुआती कीमत 19.50 लाख रुपये है। वहीं, Tomahawk PHEV की कीमत BaaS के साथ 21.80 लाख रुपये और बिना रेंटल के 25.70 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, ये शुरुआती कीमतें सीमित यूनिट्स के लिए लागू हैं।

बुकिंग और डिलीवरी

MG Tomahawk को Excite, Exclusive और Essence वैरिएंट में बुक किया जा सकता है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। Tomahawk EV की टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि PHEV मॉडल की टेस्ट ड्राइव और डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होने की उम्मीद है।

स्पोर्टी एक्सटीरियर डिजाइन

Tomahawk SUV को बोल्ड और मॉडर्न डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में ब्लैक ग्रिल के साथ क्रोम एलिमेंट्स, LED DRLs और डायनेमिक टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। SUV में 18-इंच के ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स, शार्क-फिन एंटीना, रियर फॉग लाइट्स और LED टेललाइट्स मिलती हैं।

प्रीमियम इंटीरियर और 5-7 सीटर ऑप्शन

MG Tomahawk को 5-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। इसमें 15.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10-स्पीकर Infinity साउंड सिस्टम और 256-कलर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है।

इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, मेमोरी फंक्शन, 4-वे इलेक्ट्रिक को-पैसेंजर सीट और पीछे की सीटों के लिए सनशेड्स दिए गए हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता है।

एडवांस कनेक्टेड फीचर्स

SUV में 80 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 30 से अधिक Hinglish वॉइस कमांड, i-Swipe+ जेस्चर कंट्रोल, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है।

इसके अलावा 8.7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, ट्रांसपेरेंट चेसिस व्यू और पावर टेलगेट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए Tomahawk में Level-2 ADAS, 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ABS के साथ EBD और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Tomahawk EV की बैटरी और रेंज

Tomahawk EV में 69.2kWh का LFP बैटरी पैक दिया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 201 bhp की पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के अनुसार, फुल चार्ज पर SUV 517 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

यह SUV 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 8.2 सेकंड में पकड़ सकती है।

Tomahawk PHEV का पावरट्रेन

Tomahawk PHEV में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसका कंबाइंड पावर आउटपुट 198 bhp और टॉर्क 230 Nm है। कंपनी के मुताबिक, पेट्रोल और बैटरी को मिलाकर इसकी कुल ड्राइविंग रेंज 1100 किलोमीटर तक हो सकती है।

MG Tomahawk की कीमत

मॉडल और वैरिएंट सिटिंग कैपेसिटी एक्स-शोरूम कीमत
Tomahawk EV Excite 7-सीटर 19.50 लाख रुपये
Tomahawk EV Exclusive 7-सीटर 22.00 लाख रुपये
Tomahawk EV Essence 5-सीटर 23.00 लाख रुपये
Tomahawk EV Essence 7-सीटर 23.50 लाख रुपये
Tomahawk PHEV Exclusive 7-सीटर 25.70 लाख रुपये
Tomahawk PHEV Essence 7-सीटर 27.80 लाख रुपये