×

गलती से भी मत खरीदना नया EV स्कूटर! पहले देख लें Ather Konarc vs iQube vs Chetak का यह 3-वे कम्पैरिजन

 

Ather Energy ने हाल ही में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc लॉन्च किया है। इसके साथ कंपनी ने EV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। बाजार में Ather Konarc का मुकाबला TVS iQube और Bajaj Chetak जैसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा।

हालांकि, इन तीनों स्कूटरों में कीमत, बैटरी क्षमता और रेंज के मामले में काफी अंतर है। ऐसे में अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जानिए इन तीनों में कौन-सा मॉडल आपके लिए बेहतर हो सकता है।

Ather Konarc Vs TVS iQube Vs Bajaj Chetak: रेंज

रेंज के मामले में TVS iQube ST 5.3 सबसे आगे है। कंपनी के मुताबिक इसकी IDC रेंज 212 किलोमीटर तक है। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से iQube की रेंज 145 से 212 किलोमीटर तक है।

इसके बाद Ather Konarc S का नंबर आता है, जिसकी अधिकतम रेंज 200 किलोमीटर तक बताई गई है। इसके अलग-अलग वेरिएंट में 100 से 200 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है।

वहीं Bajaj Chetak के C3501 और C3502 मॉडल की रेंज 113 से 153 किलोमीटर के बीच बताई गई है।

इस लिहाज से ज्यादा रेंज की जरूरत वाले ग्राहकों के लिए TVS iQube बेहतर विकल्प नजर आता है।

Ather Konarc Vs TVS iQube Vs Bajaj Chetak: बैटरी

बैटरी क्षमता के मामले में भी TVS iQube आगे है। iQube ST 5.3 में 5.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जबकि iQube S में 4.7 kWh की बैटरी दी गई है।

Ather Konarc रेंज में अलग-अलग मॉडल के हिसाब से बैटरी क्षमता 2.1 kWh से 3.5 kWh तक है। वहीं Bajaj Chetak रेंज में C3001 मॉडल में 3 kWh और C35 सीरीज में 3.5 kWh बैटरी पैक मिलता है।

यानी बैटरी क्षमता के मामले में TVS iQube सबसे आगे है।

Ather Konarc Vs TVS iQube Vs Bajaj Chetak: कीमत

कीमत की बात करें तो Ather Konarc S 100 इस तुलना में सबसे किफायती विकल्प है। इसकी शुरुआती कीमत 99,999 रुपये है।

वहीं TVS iQube की कीमत 1.11 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कीमत iQube 2.3 वेरिएंट की है। इसके टॉप मॉडल iQube ST 5.3 की कीमत 1.77 लाख रुपये तक जाती है।

Bajaj Chetak की शुरुआती कीमत C3001 मॉडल के लिए 1.19 लाख रुपये है, जबकि C3501 की कीमत 1.57 लाख रुपये तक जाती है।

इस तरह शुरुआती कीमत के मामले में Ather Konarc सबसे सस्ता विकल्प है।

आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर सही?

अगर आपकी पहली प्राथमिकता ज्यादा रेंज है, तो TVS iQube बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें बड़ी बैटरी और 212 किलोमीटर तक की IDC रेंज मिलती है।

वहीं अगर आपका बजट सीमित है और आप कम कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो Ather Konarc S 100 पर विचार किया जा सकता है। इसकी शुरुआती कीमत इन तीनों में सबसे कम है।

अगर आप रेंज, बैटरी और कीमत के बीच संतुलन चाहते हैं, तो Bajaj Chetak भी एक विकल्प हो सकता है।