टाटा का ओणम ऑफर! ICE से लेकर EV तक मिल रहा लाखों रूपए का डिस्काउंट, यहां पढ़े डिस्काउंट की पूरी डिटेल
ओणम के त्यौहार को खास बनाने के लिए, टाटा मोटर्स ने केरल में अपने यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों पर 2 लाख रुपये तक की छूट की घोषणा की है। यह ऑफर 25 जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक लागू रहेगा और इसमें कंपनी के सभी ICE (पेट्रोल/डीज़ल) और EV (इलेक्ट्रिक) मॉडल शामिल हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसकी जानकारी।
ऑफ़र की मुख्य विशेषताएं
इस त्यौहार पर 2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। अलग-अलग मॉडलों पर अलग-अलग लाभ दिए जा रहे हैं। यह ऑफर ICE और EV दोनों सेगमेंट पर लागू है। फाइनेंस विकल्पों में बैलून स्कीम, स्टेप-अप EMI और लो EMI प्लान शामिल हैं। वहीं, EV खरीदारों को 6 महीने की फंडिंग पर एक्सेसरीज़, वारंटी और सर्विसिंग का लाभ मिलेगा। एवियल का प्रतिष्ठित मलयालम ट्रैक "नाडा नाडा" "केरल कम्स टुगेदर विद टाटा मोटर्स" अभियान के तहत प्रस्तुत किया गया।
टाटा के ICE मॉडल पर छूट
मॉडल अधिकतम छूट
टाटा अल्ट्रोज़ ₹1,00,000
टाटा हैरियर ₹75,000
टाटा सफारी ₹75,000
टाटा पंच ₹65,000
टाटा टियागो ₹60,000
टाटा टिगोर ₹60,000
टाटा नेक्सॉन ₹60,000
टाटा कर्व (ICE) ₹40,000
टाटा EV मॉडल पर छूट
मॉडल अधिकतम छूट
टाटा कर्व EV ₹2,00,000
टाटा टियागो EV ₹1,00,000
टाटा नेक्सॉन EV ₹1,00,000
टाटा हैरियर EV ₹1,00,000
टाटा पंच EV ₹85,000
टाटा मोटर्स का कहना है
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि केरल हमेशा से हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार रहा है। ओणम हमारे ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा त्योहार है और इस बार हम इसे और भी खास बनाना चाहते हैं। आकर्षक कैश ऑफर, आसान फाइनेंसिंग और प्राथमिकता डिलीवरी के साथ, ग्राहकों को खरीदारी का एक शानदार अनुभव मिलेगा। इस ऑफर के साथ, केरल के कार खरीदारों को न केवल बड़ी छूट का लाभ मिलेगा, बल्कि फाइनेंस और सर्विसिंग में भी आसानी होगी। अगर आप नई टाटा कार या ईवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो ओणम का यह मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।