Renault ने भारतीय बाजार में लाॅन्च किया यह स्पेशल एडिशन,जाने कीमत और फीचर
कार न्यूज़ डेस्क,रेनो कारों के इस लिमिटेड एडिशन में स्टैंडर्ड वेरिएंट्स के मुकाबले कुछ अतिरिक्त फीचर्स और विजुअल अपग्रेड्स दिए गए हैं. रेनो नाइट एंड डे एडिशन की बुकिंग आज यानी 17 सितंबर से कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर शुरू हो जाएगी.
नाइट एंड डे एडिशन, ट्राइबर और काइगर के RXL वेरिएंट और क्विड के RXL (O) वेरिएंट पर आधारित है. इसे स्पेशल डुअल-टोन (पर्ल व्हाइट कलर के साथ ब्लैक रूफ) रंग विकल्प में पेश किया गया है. इन मॉडल्स में पियानो ब्लैक व्हील कवर, ग्रिल इंसर्ट, बैजिंग, ORVMs (काइगर और ट्राइबर) और काइगर के लिए ब्लैक टेलगेट गार्निश शामिल हैं.कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन के इंटीरियर को भी नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है.
इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, रियर व्यू कैमरा और पावर विंडो जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं. Renault ने कहा है कि इस एडिशन के केवल 1600 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.वहीं, Renault Kiger में भी 72hp की पावर वाला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन विकल्पों में आता है.