×

Pulsar NS vs Super Splendor पावर और माइलेज में दोनों एक जैसी, फिर भी जाने दोनों में कौन सी है बेस्ट

 

बाइक न्यूज़ डेस्क,भारतीय दोपहिया बाजार में 125 सीसी बाइक सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल हैं। इनमें से बजाज पल्सर NS125 और हीरो सुपर स्प्लेंडर लोकप्रिय मोटरसाइकिलों में से एक हैं। दोनों की इंजन क्षमता एक समान है। लेकिन इनके माइलेज में बड़ा अंतर है। आइए इस खबर में आपको दोनों की कीमत और शानदार फीचर्स के बारे में बताते हैं।

हीरो सुपर स्प्लेंडर
इस स्मार्ट बाइक की सीट की ऊंचाई 799 मिमी है, जिसके कारण कम ऊंचाई वाला परिवार का कोई भी सदस्य इसे आसानी से चला सकता है। इस बाइक की इंजन क्षमता 124.7 cc है। हीरो सुपर स्प्लेंडर में ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक दोनों विकल्प उपलब्ध हैं। कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 55 किमी प्रति लीटर तक का हाई माइलेज देती है। बाइक की लंबाई 2042 मिमी है, जिससे इसे संकरी जगहों पर चलाना आसान हो जाता है। यह बाइक फिलहाल दो वेरिएंट में आती है। हीरो की इस बाइक में 5 ट्रांसमिशन हैं। इसमें 5 आकर्षक कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। हीरो सुपर स्प्लेंडर का वजन 122 किलोग्राम है, जिसके कारण सड़क पर तेज रफ्तार में इसे संभालने में कोई परेशानी नहीं होती है। यह लंबी रूट की बाइक है, इसमें आरामदायक सिंगल सीट के साथ 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। हीरो सुपर स्प्लेंडर का बेस मॉडल 80756 रुपये एक्स-शोरूम पर आता है। बाइक का अलॉय व्हील मॉडल 84763 रुपये एक्स-शोरूम पर पेश किया गया है।

बजाज पल्सर NS125
बाइक का बेस मॉडल 1.04 लाख रुपये एक्स-शोरूम में उपलब्ध है। इसमें 124.45 सीसी का दमदार इंजन है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक 46.9 किमी प्रति लीटर का हाई माइलेज देती है। स्प्लेंडर की तुलना में यह हाई एंड बाइक है, इसकी सीट की ऊंचाई 805 मिमी है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। बजाज पल्सर NS125 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन है। यह भारी सस्पेंशन खराब सड़कों पर सवार को झटके का अनुभव नहीं होने देता है।