×

मारुति Alot 800 को बंद कर लॉन्च करेगी दो नई कारें!

 

मारुति सुजुकी भारत में दौड़ रही हैचबैक Maruti  Alto को बंद कर सकती है। कंपनी की यह सबसे सस्ती हैचबैक कार है। इस कार के 1.0 लीटर इंजन के वर्जन यानि Alto K10 को कंपनी पहले बंद कर चुकी है। ऐसे में अब कंपनी Maruti  Alto 800 को भी बंद करने जा रही है। भारतीय ऑटो मार्केट में इस कार ने टॉप सेलिंग का आंकड़ा छुआ था।

Maruti Alto को बंद कर कंपनी भारत में दो नई कारें उतार सकती है। फिलहाल कंपनी दोनों नए वाहनों पर काम कर रही है। इनका कोडनेम YNC और YOm रखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी की ये दोनों कारें ऑल्टो और सेलेरियो के स्थान पर हैचबैक होंगी। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कंपनी दो नई कारों को बाजार में पेश करने वाले नए प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर चुकी है। इनमें से एक 800cc की क्षमता वाली कार भी सम्मिलित है।

मारुति कंपनी की कुल बिक्री का एक बड़ा हिस्सा ऑल्टो के नाम दर्ज हो चुका है। कम कीमत होने के कारण भारतीय लोगों को मारुति की ऑल्टो काफी पसंद है। हर इंसान ऑल्टो के लुक और कीमत को देखकर इसे जल्द खरीद लेता है। इस कार की फरवरी 2020 में कुल 17921 यूनिट की बिक्री दर्ज हुई है।

Read More…. 

Royal Enfield ने लॉन्च किया BS6 Classic 350, जानिए क्या है कीमत

Mahindra XUV500 होगी स्टाइलिश कार, जानें कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

1 अप्रैल 2020 से भारत में नए उत्सर्जन मानक नियम शुरू होने जा रहा है। इसके बाद मारुति की Alto की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है, लेकिन अब मारुति कंपनी निकट भविष्य में पेश करने वाले दोनों यूनिट्स की बिक्री में तेजी लाने के लिए कीमत में इजाफा कर सकती है।

भारत में मारुति सुजुकी की हैचबैक Maruti Alto की रफ्तार पर ब्रेक लग सकते हैं। कंपनी अब अपनी सबसे सस्ती इस हैचबैक कार को बंद कर सकती है। हालांकि, Alto K10 को कंपनी पहले बंद कर चुकी है। ऐसे में Maruti Alto 800 को बंद कर दो नई कारों को बाजार में उतार सकती है। मारुति Alot 800 को बंद कर लॉन्च करेगी दो नई कारें!