लॉन्ग ड्राइव अब बिना झंझट! Hyundai ने सिंतबर में बेच डाली पॉपुलर SUV की 18,861 युनिट्स, खरीदने से पहले जानें कीमत और फीचर्स
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने सितंबर 2025 में अपना 33 साल पुराना बिक्री रिकॉर्ड तोड़ दिया। कंपनी की लोकप्रिय SUV, हुंडई क्रेटा, ने इस उपलब्धि में सबसे ज़्यादा योगदान दिया। अकेले क्रेटा की 18,861 यूनिट्स बिकीं, जो अब तक की उसकी सबसे ज़्यादा मासिक बिक्री है। कुल मिलाकर, कंपनी ने सितंबर में 70,347 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 10% ज़्यादा है।
हुंडई क्रेटा के फ़ीचर्स
हुंडई क्रेटा को भारतीय बाज़ार में हमेशा से ही ज़बरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इसका स्टाइलिश लुक, दमदार फ़ीचर्स और विश्वसनीय परफॉर्मेंस इसे ग्राहकों का पसंदीदा बनाते हैं। इसमें लेवल-2 ADAS समेत 70 उन्नत फ़ीचर्स हैं, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे सुरक्षित और तकनीक-अनुकूल SUV बनाते हैं।
वेरिएंट और डिज़ाइन
क्रेटा सात वेरिएंट्स में उपलब्ध है: E, EX, S, S(O), SX, SX Tech और SX(O)। बेस E वेरिएंट का लुक बाकी वेरिएंट्स जैसा ही है। इसमें पूरी तरह से काले रंग की ग्रिल, बीच में हुंडई लोगो और उल्टे L-आकार के LED DRLs हैं। हेडलाइट्स में लो बीम के लिए प्रोजेक्टर यूनिट और हाई बीम के लिए रिफ्लेक्टर सेटअप है।
Hyundai Creta की नई कीमतें
| वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत |
| 1.5 E | 11,10,900 | 10,72,589 |
| 1.5 EX | 12,32,200 | 11,89,706 |
| 1.5 EX(O) | 12,97,190 | 12,52,455 |
| 1.5 EX(O) IVT | 14,37,190 | 13,87,627 |
| 1.5 S | 13,53,700 | 13,07,016 |
| 1.5 S(O) | 14,46,900 | 13,98,933 |
| 1.5 S(O) IVT | 15,96,900 | 15,43,760 |
| 1.5 SX | 15,41,400 | 14,94,036 |
| 1.5 SX Tech | 16,09,400 | 15,69,346 |
| 1.5 SX Premium | 16,18,390 | 15,78,026 |
| 1.5 SX Tech IVT | 17,59,400 | 17,14,173 |
| 1.5 SX Premium IVT | 17,68,390 | 17,22,853 |
| 1.5 SX(O) | 17,46,300 | 16,86,077 |
| 1.5 SX(O) IVT | 18,92,300 | 18,27,042 |
| 1.5 SX (O) Turbo DCT | 20,18,900 | 19,49,276 |
| 1.5 CRDi E | 12,68,700 | 12,24,947 |
| 1.5 CRDi EX | 13,91,500 | 13,43,513 |
| 1.5 CRDi EX(O) | 14,56,490 | 14,06,261 |
| 1.5 CRDi EX(O) AT | 15,96,490 | 15,41,433 |
| 1.5 CRDi S | 14,99,990 | 14,48,261 |
| 1.5 CRDi S(O) | 16,05,200 | 15,51,774 |
| 1.5 CRDi S(O) AT | 17,55,200 | 16,96,601 |
| 1.5 CRDi SX Tech | 17,67,700 | 17,22,187 |
| 1.5 CRDi SX Premium | 17,76,690 | 17,30,867 |
| 1.5 CRDi SX(O) | 19,04,700 | 18,39,014 |
| 1.5 CRDi SX(O) AT | 19,99,900 | 19,30,931 |
Hyundai Creta N लाइन की नई कीमतें
| वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत |
| N8 1.5 Turbo | 16,93,300 | 16,34,905 |
| N8 1.5 Turbo DCT | 18,43,300 | 17,82,628 |
| N10 1.5 Turbo | 19,53,300 | 19,02,352 |
| N10 1.5 Turbo DCT | 20,48,900 | 19,94,655 |
इंटीरियर और आराम
बेस वेरिएंट में बाकी ट्रिम्स की तरह ही डैशबोर्ड लेआउट और स्टीयरिंग व्हील है, हालाँकि इसमें ऑडियो कंट्रोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है। कार में आगे और पीछे USB पोर्ट, मैनुअल एसी और Hyundai i20 व Xcent से लिया गया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।
टेक्नोलॉजी और सुरक्षा
Hyundai ने Creta में कई बुनियादी लेकिन ज़रूरी फ़ीचर्स शामिल किए हैं। इनमें मैन्युअल रूप से एडजस्ट होने वाले ORVMs, सभी पावर विंडो, मैन्युअल रूप से डिम करने योग्य IRVMs और फ्लिप-की के साथ सेंट्रल लॉकिंग शामिल हैं। टॉप-स्पेक वेरिएंट में ADAS, प्रीमियम टचस्क्रीन, वॉइस असिस्टेंस और हाई-टेक सेफ्टी सिस्टम दिए गए हैं।