Bajaj Pulsar NS400Z भारत में 1.85 लाख रुपये में लॉन्च, पावर और फीचर्स के मामले में जबरदस्त
बजाज ऑटो ने अपनी लोकप्रिय मोटरसाइकिल पल्सर NS400Z को नए अपडेट के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसे नया अपडेट देने के साथ ही इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है, वहीं इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं कि नई NS400Z को किन खास फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है?
पल्सर NS400Z में क्या नया है?
इसमें इंजन को भी अपडेट किया गया है। इसमें 373cc का इंजन इस्तेमाल किया गया है, जो 43hp की पावर जनरेट करता है, जो पहले से पूरे 3hp ज्यादा है और 35Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें अब पुराने बायस-प्लाई MRF टायर की जगह अपोलो अल्फा H1 रेडियल टायर मिलते हैं। इन टायर का साइज 110/70-ZR17 (फ्रंट) और 150/60-ZR17 (रियर) है। रियर टायर को पहले से ज्यादा मोटा रखा गया है। ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए NS400Z में अब सिंटर फ्रंट ब्रेक पैड मिलते हैं, जिन्होंने पिछले मॉडल के ऑर्गेनिक यूनिट की जगह ले ली है।
बाइक में बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। NS400Z कंपनी की पहली बाइक है जिसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दिया गया है। इसमें चार राइडिंग मोड स्पोर्ट, रोड, ऑफ-रोड और रेन दिए गए हैं। इसका स्पोर्ट मोड अब पहले से ज्यादा शार्प थ्रॉटल रिस्पॉन्स देता है, जबकि बाकी मोड पहले जैसे ही हैं। रेन मोड सबसे जेंटल रिस्पॉन्स देता है और रोड/ऑफ-रोड रेन और स्पोर्ट के बीच कंट्रोल बनाता है। बाइक का वजन पहले जितना ही है। इसकी सीट की ऊंचाई 805mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 165mm है।
Pulsar NS400Z की कीमत
Pulsar NS400Z को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। इन अपडेट के साथ इसकी कीमत में 7000 रुपये का इजाफा हुआ है, जिसके बाद अब यह 1.92 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध होगी। यह पहले से ही चार रंगों व्हाइट, रेड, ग्रे और ब्लैक में आती थी, लेकिन अब इसमें स्टीकरिंग और ग्राफिक्स दिए गए हैं।