Abhishek Bachchan ने खरीदी चमचमाती New Land Rover Defender 130, एसयूवी की कीमत और फीचर्स जान फटी रह जाएंगी आंखें
कार न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अभिषेक बच्चन का लग्जरी कारों के प्रति प्यार किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में अभिषेक अपनी शानदार कार लैंड रोवर डिफेंडर 130 के साथ नजर आए। एक्टर को अपनी नई कार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया और इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में अभिषेक को को-ड्राइवर सीट से उतरकर एयरपोर्ट की ओर जाते देखा जा सकता है। एक्टर काफी स्टाइलिश लग रहे थे, हालांकि उन्होंने पैपराजी को पोज देने के लिए ज्यादा समय नहीं बिताया। आइए आपको बताते हैं कि अभिषेक जिस लग्जरी कार के साथ नजर आए, उसकी क्या खूबियां हैं।
लैंड रोवर डिफेंडर 130 के बारे में
अभिषेक की लैंड रोवर डिफेंडर 130 ग्रे रंग की है और इसकी छत पर ब्लैक फिनिशिंग की गई है। लैंड रोवर डिफेंडर को बाजार में तीन अलग-अलग बॉडी स्टाइल- 90, 110 और 130 में उपलब्ध कराया गया है। जहां 110 सबसे ज्यादा पॉपुलर है, वहीं अभिषेक ने 130 मॉडल को प्राथमिकता दी है। इस एसयूवी में 5.0-लीटर V8 सुपरचार्ज्ड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 500 हॉर्सपावर जेनरेट करता है और 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 5.7 सेकंड में पकड़ सकता है। इस दमदार गाड़ी में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और एयर सस्पेंशन भी है। डिफेंडर 130 की टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटा है और मुंबई में इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 1.87 करोड़ रुपये है।
अभिषेक की कार की खास बातें
कार के अंदर की सुविधाएं भी काफी अच्छी हैं। इसमें 11.4 इंच का पिवी प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 700W मेरिडियन सराउंड साउंड सिस्टम, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, केबिन एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम और 3डी सराउंड कैमरा है।
अमिताभ बच्चन के पास भी यही कार है
आपको बता दें कि अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन के पास भी लैंड रोवर डिफेंडर 130 है। उनकी कार सेडोना रेड कलर की है और इसमें बॉडी कलर की रूफ है। बिग बी ने यह कार अक्टूबर 2023 में अपने जन्मदिन पर खरीदी थी। अभिषेक बच्चन की कार की लंबाई 5358 मिमी है, जो इसे एक विशाल और आकर्षक एसयूवी बनाती है। इसके अलावा यह कार 3,022 मिमी के व्हीलबेस और 290 मिमी के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है, जो इसे और भी व्यावहारिक बनाता है।