×

₹4.99 लाख में 6 एयरबैग और 34KM/L माइलेज, मिडिल क्लास के लिए परफेक्ट कार, जानें फीचर्स और कीमत

 

भारतीय बाजार में हैचबैक सेगमेंट उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है, जो एसयूवी और सेडान के बीच संतुलना तलाशते हैं. इस सेगमेंट में किफायती कीमत, बेहतर माइलेज और आसान ड्राइविंग का कॉम्बिनेशन मिलता है. जिससे ये आज भी काफी लोकप्रिय बना हुआ है. फरवरी 2026 की रिपोर्ट पर नजर डालें तो कई मॉडलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन कुछ कारों ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी.

वैगनआर बनी पहली पसंद
सबसे ज्यादा बिक्री के साथ मारुति वैगनआर ने एक बार फिर पहला स्थान हासिल किया. पिछले महीने इसे 14,885 ग्राहकों ने खरीदा. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में गिरावट आई है, फिर भी ये अपनी उपयोगिता और भरोसेमंद के कारण टॉप पर बनी हुई है. इसकी किफायती कीमत, बड़ा केबिन और अच्छा माइलेज इसे फैमिली कार के रूप में लोकप्रिय बनाते हैं.

स्विफ्ट का भी जलवा बरकरार
दूसरे नंबर पर Maruti Suzuki Swift रही, जिसे फरवरी 2026 में 14,833 ग्राहकों ने खरीदा. ये कार अपने स्पोर्टी लुक और ड्राइविंग अनुभव के लिए जानी जाती है, लेकिन इसकी बिक्री में सालाना आधार पर थोड़ी कमी दर्ज की गई है.तीसरे स्थान पर Maruti Suzuki Baleno ने जगह बनाई. पिछले महीने इसे 14,632 यूनिट की बिक्री मिली. प्रीमियम फीचर्स और बेहतर स्पेस के बावजूद इसकी बिक्री में भी हल्की गिरावट देखी गई, जो बाजार में बढ़ते विकल्पों की ओर इशारा करती है.

टाटा टियागो की सेल बढ़ी
वहीं, Maruti Suzuki Alto ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया. फरवरी 2026 में इसकी 9,787 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी दिखाता है. कम कीमत और बेहतर माइलेज के कारण यह अब भी एंट्री-लेवल ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है.टॉप-5 में अपनी जगह बनाने वाली Tata Tiago ने भी स्थिर प्रदर्शन किया. पिछले महीने इसकी 7,040 यूनिट की बिक्री हुई, जो मामूली बढ़त को दर्शाती है. ये कार अपने सेफ्टी फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जानी जाती है.