×

बेहतरीन माइलेज और फीचर्स के साथ कम कीमत में टॉप-5 बाइक्स, जानें कौन-सी बाइक आपके लिए बेस्ट

 

आजकल जब भी कोई नई बाइक खरीदने जाता है, तो सबसे पहले उसकी माइलेज देखता है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों की वजह से लोग ऐसी बाइक चाहते हैं जो कम कीमत में ज़्यादा चले। यहां हम आपको भारत में मौजूद ऐसी ही पांच सस्ती और ज़्यादा माइलेज वाली बाइक के बारे में बताने जा रहे हैं।

लिस्ट में कौन-कौन सी बाइक शामिल हैं?

सबसे पहले बात करते हैं Honda Shine की। इस बाइक में 123.94cc का इंजन है, जो 10.63 hp की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 10.5-लीटर का फ्यूल टैंक है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹78,789 से शुरू होकर ₹83,148 तक जाती है। यह बाइक लगभग 55 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

दूसरी बाइक Hero Xtreme 125R है। इसकी कीमत लगभग ₹89,000 से शुरू होती है। इसमें 125cc का एयर-कूल्ड इंजन है जो 11.4 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। यह बाइक लगभग 66 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है और इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक है। तीसरे नंबर पर Hero HF Deluxe है। यह भारत की सबसे पॉपुलर माइलेज बाइक्स में से एक है। इसमें 97.2cc का इंजन है जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है। यह बाइक लगभग 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹55,992 से शुरू होती है। 

अगली बाइक Hero Splendor Plus XTEC है। यह कई सालों से भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में से एक है। इसकी मजबूत बॉडी, लो मेंटेनेंस और बेहतरीन माइलेज इसकी पहचान हैं। यह बाइक लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह i3S टेक्नोलॉजी से लैस है, जो ट्रैफिक में पेट्रोल बचाने में मदद करती है। इसकी कीमत करीब ₹77,428 से शुरू होती है।

आखिर में बात करते हैं Honda SP 125 की। इसमें 123.94cc का इंजन है जो 10.87 PS की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 11.2-लीटर का फ्यूल टैंक है। यह बाइक करीब 65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। इसकी कीमत करीब ₹85,000 से शुरू होती है। अगर आप कम बजट में ज़्यादा माइलेज वाली बाइक ढूंढ रहे हैं, तो ये ऑप्शन आपके लिए अच्छे हो सकते हैं।