दीवाली से पहले सस्ती हुई Suzuki टू-व्हीलर, इन गाड़ियों पर मिल रही है 18,000 तक की बंपर छूट
त्योहारी सीज़न शुरू होने से ठीक पहले, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अपने स्कूटर और बाइक की कीमतों में कटौती की है। कंपनी ने यह फैसला सरकार द्वारा घोषित जीएसटी 2.0 सुधारों के बाद लिया है। अब 350cc से कम इंजन वाले दोपहिया वाहनों पर जीएसटी दर 28% से घटाकर 18% कर दी गई है। इसका पूरा लाभ अब सीधे ग्राहकों को मिलेगा।
कुछ मॉडलों पर छूट
स्कूटर की प्राइज लिस्ट
| मॉडल | पुरानी कीमत (ex-showroom, Delhi) | नई कीमत (ex-showroom, Delhi) | अंतर |
| Access | 1,02,400 | 93,877 | 8,523 |
| Avenis | 94,000 | 86,177 | 7,823 |
| Burgman Street | 1,00,600 | 92,227 | 8,373 |
| Burgman Street EX | 1,17,700 | 1,07,902 | 9,798 |
बाइक की प्राइज लिस्ट
| मॉडल | पुरानी कीमत(ex-showroom, Delhi) | नई कीमत (ex-showroom, Delhi) | अंतर |
| GIXXER | 1,38,401 | 1,26,881 | 11,520 |
| GIXXER SF | 1,47,901 | 1,35,590 | 12,311 |
| GIXXER 250 | 1,98,501 | 1,81,976 | Rs16,525 |
| GIXXER SF 250 | 2,16,500 | 1,98,476 | 18,024 |
| V-Strom SX | 2,16,000 | 1,98,018 | 17,982 |
सुजुकी के सभी लोकप्रिय मॉडलों की कीमतों में कटौती की गई है। एक्सेस, एवेनिस, बर्गमैन स्ट्रीट, बर्गमैन स्ट्रीट EX, जिक्सर SF 250, जिक्सर, जिक्सर SF, जिक्सर 250, वी-स्ट्रॉम SX 250 जैसे मॉडलों पर 18,000 रुपये की छूट।
ग्राहकों को मिलेगा दोहरा लाभ
कंपनी ने कहा है कि यह कटौती केवल खरीद मूल्य तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इससे स्पेयर पार्ट्स और रखरखाव की लागत भी कम होगी। इसका मतलब है कि ग्राहक न केवल नई बाइक या स्कूटर खरीदते समय पैसे बचाएंगे, बल्कि उसके रखरखाव पर भी कम खर्च करेंगे।
त्योहारों में बिक्री में तेज़ी आएगी
ऑटो उद्योग के लिए दशहरा, दिवाली और छठ जैसे बड़े त्यौहार हमेशा बिक्री बढ़ाने का एक मौका होते हैं। अब कीमतों में इस कटौती से उम्मीद है कि सुजुकी बाइक्स और स्कूटर्स की माँग बढ़ेगी। इससे न सिर्फ़ ग्राहकों को फ़ायदा होगा, बल्कि दोपहिया वाहन बाज़ार को भी नई गति मिलेगी।