×

4 नए कलर, TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ भारत में लॉन्च हुई 2026 Honda ADV 350, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स से हैं लैस

 

होंडा टू-व्हीलर ने अपने लोकप्रिय एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी स्कूटर होंडा ADV 350 के 2026 वर्ज़न को नए रंग विकल्पों के साथ यूरोपीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। 2025 में इसे कई तकनीकी अपडेट दिए गए थे और अब 2026 मॉडल में नए रंग विकल्प शामिल किए गए हैं। इसे यूरोपीय बाज़ार में 7,000 यूरो (करीब 7.30 लाख रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

इसमें चार नए रंग विकल्प दिए गए हैं। इसके पर्ल फाल्कन ग्रे रंग विकल्प में हल्के ग्रे शेड के साथ पीले-हरे रंग के ग्राफिक्स, फ्रंट और साइड पैनल पर खास टच और बड़े ADV लेटरिंग हैं। साथ ही, इरिडियम ग्रे मेटैलिक में गहरे ग्रे शेड, सिंगल-टोन प्रोफाइल और 3D बैजिंग और मैट कोल ब्लैक मेटैलिक में ऑल-ब्लैक लुक दिया गया है, जो स्कूटर की दमदार सड़क उपस्थिति को और बढ़ाता है। इसके अलावा, मैट पर्ल कूल व्हाइट रंग को डुअल-टोन कैरेक्टर दिया गया है, जो मस्कुलर डिज़ाइन को संतुलित करता है और एक चंचल लुक देता है।

इसका डिज़ाइन पहले जैसा ही रखा गया है। इसमें मज़बूत पैनलिंग, DRLs के साथ डुअल LED हेडलैंप, बड़ी विंडस्क्रीन, हैंड गार्ड, अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट और स्टेप-अप सीटें हैं। इसकी सीट की ऊँचाई 795 मिमी है और इसे आसानी से हैंडल किया जा सकता है। इसमें 48-लीटर अंडरसीट स्टोरेज, ग्लवबॉक्स और USB टाइप-C चार्जिंग के साथ-साथ लॉन्ग-ट्रेवल सस्पेंशन और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है।

ADV 350 में 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्मार्ट की और होंडा रोडसिंक है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं। इसमें ऑटो-कैंसलिंग इंडिकेटर्स और इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल भी हैं। इस एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी स्कूटर में बेहतर ट्रैक्शन के लिए होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) दिया गया है।

2026 Honda ADV 350 इंजन

इस एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी स्कूटर में 330cc, eSP+ SOHC फोर-वाल्व इंजन लगा है। यह इंजन 29.2 hp की पावर और 31.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन उच्च ईंधन दक्षता और स्पोर्टी परफॉर्मेंस दोनों प्रदान करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर लगभग 29 किमी/लीटर (WMTC मोड) का माइलेज देता है।

क्या इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा?

कंपनी ने 2022 में भारत में Honda ADV 350 के डिज़ाइन का पेटेंट कराया था। हालाँकि, भारत में इसके लॉन्च होने के कोई संकेत नहीं हैं। फिलहाल, कंपनी ने भारतीय बाजार में X-ADV लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 11.90 लाख रुपये है।