आज भारत में तहलका मचाने आ रही 2025 Yezdi Roadster, जानिए सम्भावित कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ
भारतीय बाजार में कई बाइक्स पेश करने वाली कंपनी Yezdi कल 2025 Yezdi Roadster को औपचारिक रूप से लॉन्च करेगी। नई बाइक में किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें कितना पावरफुल इंजन दिया जा सकता है। इसे किस तरह के फीचर्स के साथ और किस कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है, ये हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
2025 Yezdi Roadster कल होगी लॉन्च
Yezdi कल भारतीय बाजार में 2025 Yezdi Roadster को औपचारिक रूप से लॉन्च करेगी। इस बाइक को कई अपडेट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, इसके डिज़ाइन में भी कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।
इंजन कितना पावरफुल है
निर्माता नई रोडस्टर के इंजन में कोई बदलाव नहीं करेगा। इसमें मौजूदा बाइक वाला ही 334 सीसी का इंजन दिया जाएगा। जिससे इसमें 29 पीएस की पावर और 29.40 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।
कैसे होंगे फीचर्स
Yazdi नई रोडस्टर बाइक में कुछ नए फीचर्स जोड़ सकती है। इसमें नई LED हेडलाइट, टेललाइट और इंडिकेटर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही, नए वर्जन में नए कलर ऑप्शन भी मिल सकते हैं। इसमें सिंगल सीट, छोटा रियर फेंडर, क्लासिक ट्विन एग्जॉस्ट भी दिया जा सकता है।
कीमत में हो सकता है बदलाव
2025 यज़्दी रोडस्टर की कीमत की सही जानकारी इसके लॉन्च के समय ही मिलेगी। लेकिन उम्मीद है कि नए वर्जन की कीमत में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। फ़िलहाल, यह बाइक भारत में 2.10 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.19 लाख रुपये है।
किससे होगा मुकाबला
यज़्दी की रोडस्टर 350 सीसी सेगमेंट में उपलब्ध है। इस सेगमेंट में इस बाइक का सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड और होंडा सीबी 350 जैसी बाइक्स से होगा।