×

ऑल इंडिया ब्रेकडाउन का ऐलान, जानिए कल क्यों बंद रहेंगी Ola-Uber और Rapido की सेवायें 

 

ऐप-बेस्ड राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म Ola, Uber और Rapido से जुड़े ड्राइवरों ने शनिवार, 7 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की है। इससे कार, ऑटो-रिक्शा या बाइक टैक्सी बुक करने की कोशिश कर रहे लोगों को मुश्किल हो सकती है। ड्राइवरों ने इस हड़ताल को "ऑल इंडिया ब्रेकडाउन" कहा है। तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन (TGPWU) ने राष्ट्रीय मजदूर संगठनों के साथ मिलकर इस हड़ताल की घोषणा की है।

Ola-Uber-Rapido हड़ताल
तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हड़ताल के बारे में जानकारी शेयर की। TGPWU ने लिखा, "पूरे भारत में ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स 7 फरवरी, 2026 को ऑल इंडिया ब्रेकडाउन करेंगे। कोई न्यूनतम किराया नहीं। कोई नियम नहीं। अंतहीन शोषण।"

हड़ताल क्यों?
यूनियन ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखकर अपनी शिकायतें बताई हैं। यूनियन ने कहा कि ये मुद्दे लंबे समय से पेंडिंग और अनसुलझे हैं। यूनियन ने कहा कि चूंकि Ola, Uber, Rapido, Porter और अन्य एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म पर ऑटो-रिक्शा, कैब और बाइक टैक्सी चलाने वाले ड्राइवरों के लिए सरकार द्वारा तय कोई किराया सिस्टम नहीं है, इसलिए कंपनियां खुद ही किराया तय करती हैं।

पत्र में कहा गया है, "किराया तय करने पर कंपनियों के कंट्रोल से लाखों ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के लिए इनकम की असुरक्षा होती है, जिसके परिणामस्वरूप शोषण और खराब काम करने की स्थिति बनती है।" यूनियन ने सरकार से कार्रवाई करने की अपील की है। यूनियन का दावा है कि लाखों ऐप-बेस्ड ड्राइवरों को गरीबी में धकेला जा रहा है, जबकि एग्रीगेटर कंपनियां भारी मुनाफा कमा रही हैं।