×

Hero की सस्ती बाइक ने Honda Activa का किया बुरा हाल, दनादन हो रही बिक्री, कीमत ₹59 हजार

 

ऑटो न्यूज़ डेस्क, होंडा एक्टिवा कंपनी की ही नहीं देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर है। हर महीने होने वाली बिक्री पर नजर डालें तो हीरो स्प्लेंडर ही एक ऐसी बाइक है जो एक्टिवा को मात दे सकती है। लेकिन दिसंबर में बिक्री के आंकड़ों में कुछ बड़ा उछाल आया है। इस बार सिर्फ स्प्लेंडर ही नहीं, हीरो की एक और बाइक ने होंडा एक्टिवा को मात दी है। यहां हम आपको दिसंबर 2022 में दोपहिया वाहनों की बिक्री के टॉप 5 आंकड़े बता रहे हैं।

किफायती बाइक ने होंडा एक्टिवा को दी मात
हमेशा की तरह Hero Splendor पहले पायदान पर है और दिसंबर महीने में इसकी 2,25,443 यूनिट्स की बिक्री हुई है। दिसंबर 2021 में बेची गई 2,26,759 इकाइयों की तुलना में यह भी 0.58 प्रतिशत की गिरावट है। हालांकि, बड़ी छलांग लगाते हुए, हीरो का एचएफ डीलक्स दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा है। होंडा एक्टिवा को पछाड़कर यह तीसरे पायदान पर पहुंच गई है।

हीरो एचएफ डीलक्स ने दिसंबर 2022 में 1,07,755 यूनिट्स की बिक्री की है, जो दिसंबर 2021 में बेची गई 83,000 यूनिट्स की तुलना में 29% की छलांग है। वहीं, पिछले महीने होंडा एक्टिवा की केवल 96,451 यूनिट्स की बिक्री हुई और दिसंबर 2021 की तुलना में एक्टिवा की बिक्री में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं होंडा सीबी शाइन चौथे और बजाज पल्सर पांचवें स्थान पर रही है।

हीरो एचएफ डीलक्स की विशेषताएं
हीरो एचएफ डीलक्स बाइक कंपनी की सबसे सस्ती बाइक्स में से एक है। इसके ड्रम ब्रेक किक स्टार्ट वर्जन की कीमत 59,990 रुपये है। बाइक में 97.2 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर इंजन है। यह किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट वर्जन में आता है। इसमें i3S टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे 9 फीसदी तक फ्यूल की बचत होती है।