×

प्यार के मामले में कैसा रहता है आपका मूड जाने जन्म माह से

 

जयपुर। लव लाइफ को हमेशा रोमांटिक बनाने के लिए हर कोई कई प्रयास करते हैं। लेकिन कई बार लव लाइफ में ग्रहों की कुदृष्टी पड़ने से लव लाइफ खतरे में पड़ने लगती है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के सीधे प्रभाव के कारण लव लाइफ पर प्रभाव पड़ता है जिससे मन में हीन घर करने लगती है व स्वभाव में क्रोध बढने लगता है। ऐसे में हम कुछ ऐसी बातो को बता रहें है जिसे ध्यान में रखने से लव लाइफ से परेशानी को दूर किया जा सकता हैं।

 

  • ऐसा माना जाता है कि जनवरी माह में पैदा होने वाले बच्चे सुंदर होते है। जिसके कारण इनकी ओर कोई भी आसानी से आकर्षित हो जाता है।
  • फरवरी माह में पैदा होने वाले लोग हमेशा ही रिश्तों को सम्हाल कर रखते हैं। अपने रिश्ते को पूरी इज्जत देते हैं।
  • मार्च माह में जन्मे लोग रोमेंटिक होते। इस माह में जन्मे लोग प्रेम के रिश्ते को हमेसा से ही गंभीरता से लेते हैं।
  • अप्रैल माह में जन्में लोगों अक्सर दूसरों में कमी देखते हैं जिसके कारण ये ये लोग अपने रिश्ते में अच्छे साबित नहीं होते।

  • मई माह के जन्में लोग दूसरो पर विश्वास नहीं करते, जिसके कारण इनके प्यार को समझना हमेशा ही मुश्किल होता है।
  • जून माह में जन्मे लोग सेंसटिव होते है। अपने पार्टनर को लेकर हमेशा केयरिंग रहते हैं।
  • जुलाई माह के लोग प्रोटेक्टिव होते हैं ये दूसरो पर हमेशा शक करते रहते हैं। कोई इनके रिश्ते को तोडने की कोशिश कर रहा है।
  • अगस्त माह में जन्मे लोग पार्टनर को खुश रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

  • सितंबर माह में जन्मे लोग आशावादी होते हैं रिलेशनशिप में जरुरत से ज्याद ख्वाब सजा लेते हैं।
  • अक्टूबर माह में जन्मे लोग अपनी फीलिंग्स को आसानी से जाहिर नहीं करते हैं।
  • नवंबर माह में जन्म लोग लव लाइफ को लेकर परेशान रहते हैं। ये इमोशनल होते हैं।
  • दिसंबर माह के लोग ईमानदार होते हैं  प्यार के  रिलेशनशिप में धोखा नहीं देते।