×

इस काले धागे से बदल सकती है आपकी किस्मत, बस करना होगा ये छोटा सा काम

 

जयपुर।  हर इंसान का सपना होता है कि उसके पास अपना एक छोटा सा घर हो, एक  गाड़ी हो जहां वह अपने परिवार के साथ आराम से अपनी जिंदगी का यापन कर सके।  इसी के चलते इंसान दिन रात मेहनत करता रहता है। लेकिन वह सही से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ती भी नहीं कर पाता है।

यह किसी एक इंसान की बात नहीं है  बल्कि दुनिया के कई सारे ऐसे इंसान है। जो कड़ी मेहनत के बाद भी उम्मीदों  के अनुसार परिणाम नहीं पाते है। लेकिन दोस्तों आपको बता दें कि हम अपनी जिंदगी मे थोड़ा सा बदलाव करके उन खुशियों को पा सकते है। जिसकी आशा के साथ  हम दिनभर मेहनत करते हैं। इसके लिए आपको अधिक कुछ नहीं करना है।

बस एक काले  धागे का प्रयोग करना है। जिससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएगी। साथ ही  धन में भी वृद्धी होगी और आपके घर लक्ष्मी जी की कृपा भी रहने लगेगी। बता  दें कि इस धागे का उल्लेख कई सारे पुराणों में भी किया गया है। इसके लिए  आपको इस काले धागे को केवल अपने हाथ मे बांधना होगा।

वास्तु शास्त्र के  अनुसार काले धागे को शनिवार के दिन अपने दाहिने हाथ में बांधने से  नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही आपके भाग्य में जो रूकवट होती है। उसे भी  यह काले धागे का प्रयोग दूर कर देता है। साथ ही यह धागा आपको किसी बुरी नजर  से भी बचाता है। लेकिन बता दें कि यह प्रयोग केवल शनिवार को करना है। बता  दें कि अगर आप शनिवार के दिन हनुमान मंदिर मे जाकर हनुमान जी के चरणों का  सिंदूर लगाकर इस धागे को बांधते है तो यह दुगना प्रभाव दिखाता है। साथ ही आपके दुश्मन भी इस प्रयोग से दूर रहते है।