×

गुरुवार के दिन इन चीजों के साथ करें भगवान विष्णु की पूजा, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता है वही गुरुवार का दिन विष्णु पूजा के लिए खास माना जाता है इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा आराधना में लीन रहते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा बरसती है लेकिन गुरुवार के दिन पूजा पाठ के दौरान अगर कुछ चीजों को शामिल कर लिया जाए तो भाग्य का साथ मिलता है और सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं। 

गुरुवार पूजा में इन चीजों को करें शामिल—
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एक साथ विधिवत पूजा करें साथ ही भगवान को तुलसी के पत्ते भी अर्पित करें माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

इसके अलावा श्री हरि विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है ऐसे में गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्रों को जरूर धारण करें साथ ही भगवान विष्णु को पीतांबर अर्पित करें ऐसा करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है इस दिन भगवान को नारियल अर्पित करना भी अच्छा माना जाता है इससे भाग्य का पूरा साथ मिलता है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 

गुरवार के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें साथ ही भगवान को फल व पीली चीजों का भोग भी अर्पित करें इस दिन आप भगवान को पीला हलवा, गुड़ चने की दाल, केला, केसरिया भात आदि भी अर्पित कर सकते हैं आज के दिन विष्णु जी को वैजयंती के पुष्प भी अर्पित करना अच्छा माना जाता है ऐसा करने से धन संकट दूर होता है और तरक्की के योग बनते हैं।