सफेद पुखराज कौन-कौन पहन सकता है? शुक्र दूर करते हैं ये 3 मुश्किलें
रत्न शास्त्र के अनुसार सफेद पुखराज की गिनती पावरफुल रत्नों में होती है। इस रत्न को पहनने से शुक्र जिंदगी में कई तरह के बदलाव करते हैं। सफेद पुखराज और पीले पुखराज में काफी अंतर होता है और दोनों अलग-अलग तरीके से काम करते हैं। जानें सफेद पुखराज को कौन-कौन पहन सकता है और इसे पहनने का क्या तरीका है और इसके क्या फायदे हैं?
सफेद और पीले पुखराज का अंतर
सफेद पुखराज का संबंध शुक्र ग्रह से है और वहीं पीले पुखराज का संबंध गुरु ग्रह से जुड़ा होता है। सफेद पुखराज शुक्र से जुड़ा होने के नाते रिश्ते, पैसे और लग्जरी जैसी चीजों से जुड़ी बाधाओं को दूर करता है।
इन राशियों को सूट करता है सफेद पुखराज
रत्न शास्त्र के अनुसार वृषभ और तुला राशि वालों को ये रत्न सबसे ज्यादा सूट करता है। हालांकि मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातक सफेद पुखराज पहन सकते हैं। इन राशियों के जातकों को सफेद पुखराज सूट करता है। हालांकि इन्हें एक बार कुंडली जरूर दिखा लेनी चाहिए।
बिना सलाह सफेद पुखराज ना पहनें ये राशियां
रत्न और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों को बिना सलाह सफेद पुखराज गलती से भी धारण नहीं करना चाहिए। नियम के हिसाब से मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों को सफेद पुखराज जानकार ज्योतिष की सलाह के बाद ही धारण करना चाहिए।
ऐसे धारण करें सफेद पुखराज
सफेद पुखराज को हमेशा शुक्रवार के दिन पहनना चाहिए। रत्न शास्त्र के नियम के अनुसार इस रत्न को हमेशा दूध और गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए। इसके बाद ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का 108 बार जाप करते हुए धारण करना चाहिए।
शुक्र दूर करते हैं ये तीन मुश्किलें
अगर सफेद पुखराज पहना जाए तो शुक्र शादीशुदा जिंदगी में आई दिक्कतों को दूर कर देते हैं। इसके अलावा अगर क्रिएटिव फील्ड से जुड़ी कोई दिक्कत या बाधा आ रही है तो शुक्र इसे भी दूर करते हैं। माना जाता है कि सफेद पुखराज से रिश्तों में आई दूरियां कम होने लगती हैं। सुख-समृद्धि घर आती है और कॉन्फिडेंस भी बढ़ने लगता है।