महाअष्टमी कन्या पूजन कब होगा, दुर्गा पूजा में महाष्टमी कब है?
Oct 17, 2026, 05:30 IST
शारदीय नवरात्रि 2026 में महाअष्टमी और कन्या पूजन 19 अक्टूबर, सोमवार को होगा। उदया तिथि के आधार पर इसी दिन मां महागौरी की पूजा की जाएगी।
-
महाअष्टमी: 19 अक्टूबर 2026, सोमवार
-
अष्टमी तिथि शुरू: 18 अक्टूबर सुबह 8:27 बजे
-
अष्टमी तिथि समाप्त: 19 अक्टूबर सुबह 10:51 बजे
-
कन्या पूजन: 19 अक्टूबर को किया जा सकता है।
महाअष्टमी पर कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन, भोजन और दक्षिणा देने की परंपरा है। पूजा का सटीक मुहूर्त अपने शहर के पंचांग से देख लें, क्योंकि स्थानीय समय में अंतर हो सकता है।