×

कब है मार्गशीर्ष की अमावस्या, जानिए तिथि, मुहूर्त और महत्व

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मार्गशीर्ष अमावस्या कहा जाता हैं मार्गशीर्ष मास को अगहन मास भी कहते हैं ऐसे में मार्गशीर्ष अमावस्या को अगहन अमावस्या भी कहा जाता हैं मार्गशीर्ष मास श्री कृष्ण का सबसे प्रिय मास माना गया है।

मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों की आत्म तृप्ति के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध आदि कर्म किए जाते हैं इस दिन नदी स्नान और दान का भी विधान है। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या कब है और इसकी सही तिथि क्या हैं, तो आइए जानते हैं। 

पंचांग अनुसार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का आरंभ 3 दिसंबर को शाम 4 बजकर 55 मिनट पर हो रहा हैं इसका समापन अगले दिन 4 दिसंबर को दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि 4 दिसंबर दिन शनिवार को प्राप्त हो रही हैं इसलिए मार्गशीर्ष अमावस्या उस दिन हैं। मार्गशीर्ष अमावस्या 2021 के दिन सुकर्मा योग सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक हैं ऐसे में इस साल की मार्गशीर्ष अमावस्या सुकर्मा योग हैं सुकर्मा योग के मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता हैं। 

मार्गशीर्ष अमावस्या 2021 का पंचांग—

राहुकाल: सुबह 09 बजकर 35 मिनट से सुबह 10 बजकर 53 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत काल: 04 दिसंबर को रात 12 बजकर 06 मिनट से देर रात 01 बजकर 29 मिनट तक।

सूर्योदय: सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर।

सूर्यास्त: शाम 05 बजकर 24 मिनट पर।

चंद्रोदय: इस दिन इसका समय प्राप्त नहीं है।

चन्द्रास्त: शाम 05 बजकर 26 मिनट तक।