कैसी भाग्य रेखा बताती है कि आपका भाग्योदय 50 साल के बाद होगा?
आपकी भाग्य रेखा बताती है कि आपकी लाइफ में आपका भाग्य कैसा रहने वाला है। कब और किस उम्र में आपका भाग्योदय होगा। अगर केवल शनि- क्षेत्र पर ही भाग्य-रेखा हो तो समझना चाहिए कि जीवन का भाग बहुत कठिनता से बीतता है और भाग्योदय पचास साल की अवस्था के बाद हुआ होगा। रेखा का रूप, लक्षण भी काफी कुछ बताता है। अगर रेखा गहरी हो तो अच्छा है लेकिन अगर और रेखाओं की अपेक्षा यह रेखा पतली और हल्की हो तो समझना चाहिए कि भाग्य-वृद्धि मे उतनी सहायक नहीं होगी। आइए जानते हैं कैसी भाग्य रेखा अच्छी होती है और कैसी भाग्य रेखा अच्छी नहीं मानी जाती है।
कैसी भाग्य रेखा आपको आजीवन भाग्योदय देती है?
अगर भाग्य-रेखा नीचे से शुरू हो रही है और शनि-क्षेत्र के ऊपर तक जा रही है तो कहा जाता है कि आपका आजीवन भाग्योदय रहेगा। लेकिन अगर थोड़ी हो दूर तक हो तो उतनी ही अवस्था तक भाग्योदय समझना चाहिए। यह पूरी तरह से आपकी भाग्य रेखा पर निर्भर है। इसलिए हमें भाग्यरेखा को देखकर अपने भाग्योदय के बारे में जान लेना ताहिए। अगर रेखा कही पतली और कम गहरी और पुष्ट हो तो जीवन के उस भाग में भागोदय कम होगा और जिस भाग में बलिष्ठ हो जीवन के उस काल में भागोदय भी पूर्ण होगा । भाग्य-रेखा अगर प्रारम्भ मे गहरी तो ऐसे व्यक्ति बिना विशेष मेहनत और परिश्रम के ही आगे बढ जाते हैं । अगर भाग्यरेखा प्रारंभ काल में पतली शौर उथली रेखा हो या बिलकुल न हो तो बहुत परिश्रमपूर्वक सफलता प्राप्त होती है।
भाग्य रेखा पर कैसा साइन दिलाता है 30-35 साल में तरक्की
यदि भाग्य-रेखा बहुत चौड़ी है तो इसे अच्छा नहीं समझा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे लाइफ में कई कठिनाईयों को सामना ही करना पड़ सकता है। हथेली पर त्रिशूल का निशान अच्छा माना जाता है, ऐसा कहा जाता है कि अगर आपकी भाग्य रेखा के पास कोई त्रिशूल का निशान है तो आपको सफलता और तरक्की पक्का मिलकर रहेगी। यह भी कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति को 30-35 साल बाद ही आपका भाग्य उदय होगा और आप आर्थिक तौर पर आगे बढ़ेंगे। हथेली पर मछली का साइन है तो समझ लें कि यह शुभ निशान आपको लाइफ में सम्मान तो दिलाएगा साथ ही आपकी लाइफ में नएमौके भी आएंगे।