×

क्या होती है आध्यात्मिक शक्ति, इसे कैसे प्राप्त कर सकते हैं

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में परमेश्वर से जुड़ने के कई तरीके बताए गए है जिसमें से एक अध्यात्म भी माना जाता है। यह एक ऐसी जीवन पद्धति है जो मनुष्य को सही मार्ग दिखाने का काम करती है इसलिए अध्यात्म को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है वैसे तो इसका किसी भी संबंध से कोई संबंध या लेना देना नहीं है और ना ही किसी देश, जाति धर्म के लोग आध्यात्मिक शक्ति को प्राप्त कर सकते है। जिस तरह से विज्ञान कारण और परिणाम के आधार पर चलता है ठीक उसी तरह आध्यात्मिकता को भी माना गया है। 

इसमें मुख्यता पांच बातों को स्वीकार करना जरूरी है जिसमें भाव, संयम, सहयोग, नैतिकता और ध्यान शामिल है मान्यता है कि जो भी मनुष्य अपने जीवन में इन पांचों चीजों को उतार लेता है, उसे आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त हो जाती है, अगर आप आध्यात्मिकता से जुड़ी जानकारी को प्राप्त करने की इच्छा रखते है तो आपको आज का हमारा ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। 

इस संसार में रहने वाले अधिकतर लोग हर समय संतुष्ट और शिकायत भाव में जीवन जीते है तनाव का यह एक प्रमुख कारण भी माना जा सकता है ऐसे में मनुष्य को धीरे धीरे ही सही पर संतुष्टि और अहोभाव की आदत डालनी चाहिए मानवीय मन हमेशा भय के साथ जीवन जीता है अभी तन हमने जो भी जीवन व्यतीत किया है उसका अगर हम विश्लेषण करें तो पाएंगे कि सब कुछ ठीक ही था और इसी बात को ध्यान में रखते हुए मनुष्य सोचता है कि सब कुछ ठीक ही रहेगा। ऐसे में मनुष्य को हमेशा ही संयम रखना चाहिए क्योंकि ये मनुष्य को शक्ति, समझ और साहस तीनो प्रदान करता है जो व्यक्ति के जीवन के लिए बेहद जरूरी होता है। 

मानव मस्तिष्क में ये विचार हमेशा चलता रहता है कि दूसरे लोग उसकी सहायता करेंगे। मगर हम किसी की मदद नहीं कर सकते। ऐसे में आध्यात्मिक ज्ञान कहता है कि व्यक्ति को हमेशा ही दूसरो की मदद करनी चाहिए और इसके लिए सदैव तैयार भी रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके मन में मंगल कामना का भाव दूसरों के लिए और अपने लिए है तो यह भी एक प्रकार की मदद ही मानी जाती है और दूसरों का भला करके, उनके सुख में सुखी होकर हर व्यक्ति आध्यात्मिक शक्ति को हासिल कर सकता है ये सबसे सरल तरीका माना गया है।